फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   11 ITI Instructor appointed principals, department issued orders

आईटीआई के 11 अनुदेशक बने प्रधानाचार्य, विभाग ने जारी किए आदेश

Tue, 19 May 2020 04:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 May 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
11 ITI Instructor appointed principals, department issued orders
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल तकनीकी शिक्षा विभाग ने 11 वर्ग अनुदेशकों को पदोन्नत कर आईटीआई में प्रधानाचार्य बना दिया है। मंगलवार को जारी हुए पदोन्नति आदेशों के साथ ही इनके तबादले भी कर दिए गए हैं। शंकुतला देवी को सायरी जिला सोलन, संतोष नरैण को कुंडियां जिला कांगड़ा, श्याम लाल को दिग्गल जिला सोलन, हेमराज को श्रीनयना देवी जी जिला बिलासपुर, सोनम बोध को दलाश जिला कुल्लू, राम चंद्र को लड़भडोल जिला मंडी, सुनील कुमार पटियाल को छतरी जिला मंडी, राजेश कुमार ठियोग, विजय कुमार को निहरी जिला मंडी, सुभाष चंद्र को कृष्णगढ़ कुठाड जिला सोलन और गुलाब सिंह को मशोबरा आईटीआई में प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा विभाग ने सभी नवनियुक्त प्रधानाचार्यों को जल्द से जल्द पद ग्रहण करने को कहा है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह पदोन्नतियां हाईकोर्ट में विचाराधीन मामले के फैसले पर भी निर्भर करेगी। उधर, राज्य आईटीआई प्रिंसिपल एसोसिएशन ने पदोन्नति के लिए सरकार का आभार जताया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष एलआर वर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम सिंह और अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह का आभार जताते हुए कहा यह पदोन्नति बहुत समय से लंबित थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed