{"_id":"0ac614dc-6c43-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"officers-will-come-home-to-know-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में समस्याएं जानने घर आएंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में समस्याएं जानने घर आएंगे अफसर
शिमला/ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2013 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में रहने वाले लोगों को अब अपनी समस्याओं को बताने के लिए नगर निगम ऑफिस में आने की जरूरत नहीं। निगम के अफसर अब लोगों की समस्याओं को जानने उनके घर द्वार आएंगे। शहर के पच्चीस वार्डों को सेक्टरों में बांटा जा रहा है। हर सेक्टर में कुछ वार्ड शामिल किए जाएंगे। हर सेक्टर के लिए अफसर तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
यही अफसर लोगों को पेश आ रही समस्याओं से नगर निगम को अवगत करवाएंगे तथा लोगों के प्रति जवाबदेह होंगे। हर तीन माह बाद अफसरों की अलग-अलग सेक्टरों में तैनाती की जाएगी। नगर निगम की सुस्त पड़ चुकी अफसरशाही को चुस्त दुरुस्त करने के लिए आयुक्त अमरजीत सिंह ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
वीरवार को मीडिया से रूबरू होते हुए आयुक्त अमरजीत सिंह ने कहा नगर निगम के फील्ड कर्मचारी सही तरीके से अपना काम नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते अब शहर के पच्चीस वार्डों में सेक्टरों में बांटने का फैसला लिया गया है। आयुक्त का कहना है कि लोगों द्वारा भेजी जाने वाली चिट्ठियों का जवाब भी निर्धारित समय में दिया जाए। अफसर इसे सुनिश्चित करें ताकि शहर की जनता को बार-बार निगम ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़े।
विज्ञापन
रूपरेखा तैयार करने में जुटे आयुक्त
शहर के वार्डों को सेक्टरों में बांटने के लिए रूपरेखा तैयार करने में निगम आयुक्त अमरजीत सिंह जुट गए हैं। आयुक्त का कहना है कि दो दिन के भीतर सेक्टर और सेक्टर प्रभारियों के नाम तय कर दिए जाएंगे। सूची को सार्वजनिक किया जाएगा ताकि शहरवासी अपने-अपने वार्ड के अफसर से संपर्क साध सकें।
वार्ड ऑफिस खोलने की भी तैयारी
आयुक्त अमरजीत सिंह का कहना है कि शहर के हर वार्ड में वार्ड ऑफिस खोलने की योजना का दोबारा से रिव्यू किया जाएगा। इन ऑफिसों को ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट के तहत ऑनलाइन किया जाएगा। वार्ड आफिस खुलने के बाद सेक्टर अफसरों की भूमिका और अधिक अहम हो जाएगी।