फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   enjoy ice skating at rs. 100

आहा! 100 रुपये में शिमला में आईस स्केटिंग का मजा

Thu, 06 Dec 2012 02:28 PM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Thu, 06 Dec 2012 02:28 PM IST
विज्ञापन
enjoy ice skating at rs. 100

एशिया में अपनी तरह का एकमात्र ओपन एअर आईस स्केटिंग रिंक बुधवार से पूरी तरह तैयार हो गया है। मौसम का साथ मिलने के चलते यहां बर्फ जमना शुरू हो गई है। बुधवार सुबह यहां स्पीड और फिगर स्केटिंग के सेशन हुए।

विज्ञापन


हालांकि पहला दिन होने की वजह से थोड़ी कम भीड़ दिखी। पर जो आए, उन्होंने स्केटिंग का पूरा लुत्फ लिया। आपने भी स्केटिंग का लुत्फ लेना है तो एक सेशन के महज 100 रुपये लगेंगे। यही नहीं क्लब की सदस्यता लेकर भी आप स्केटिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन


16 साल से कम उम्र वालों के लिए 750 रुपये और 16 साल से अधिक उम्र वालों के लिए 1500 रुपये सदस्यता शुल्क रखा गया है। वहीं, बुधवार को स्केटिंग करने पहुंचे रोहित ने बताया कि अभी बर्फ इतनी तो नहीं जमी है लेकिन स्केटिंग करने में काफी मजा आया है। उम्मीद है कि दो से तीन दिन में बर्फ काफी अच्छी जम जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईस स्केटिंग रिंक के ट्रेजरर रंजन भारद्वाज ने बताया कि जब तक बर्फ अच्छी तरह नहीं जमती, तब तक सुबह का ही सेशन लगाया जाएगा। बर्फ पूरी तरह जम जाएगी तो शाम का सेशन भी शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी को आईस स्केटिंग रिंक में पूरे सेशन का लुत्फ उठाना है तो वो मेंबरशिप भी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed