फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अर्बन कोऑपरेटिव बैंक ने लगाई तोहफों की झड़ी

अर्बन कोऑपरेटिव बैंक ने लगाई तोहफों की झड़ी

Sat, 28 Jun 2014 05:33 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sat, 28 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
शिमला। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक शिमला ने ग्राहकों को सौगात दी है। शुक्रवार को बैंक के अध्यक्ष एके वशिष्ठ की अध्यक्षता में हुई संचालक मंडल की बैठक में ब्याज दरों को बढ़ाया गया है, और ऋण दरों को घटाया गया है। निर्धारित की गई नई दरों में बैंक प्रबंधन ने सीनियर सिटीजन का विशेष ध्यान रखा है। बैंक के सीईओ केआर शर्मा ने एफडी पर अन्य बैंकों के मुकाबले अधिक ब्याज दर देने का दावा किया है।
विज्ञापन

बैंक एक सप्ताह से 45 दिन तक एफडी करवाने पर सीनियर सिटीजन को 7 प्रतिशत, जबकि अन्य को 6.5 प्रतिशत की दर से ब्याज देगा, 46 दिन से 90 दिन तक सीनियर सिटीजन को 7.5, जबकि अन्य को 7 प्रतिशत, 91 दिन से 179 दिन तक सीनियर सिटीजन को 8.75, अन्य को 8.5 प्रतिशत, 180 दिन से एक साल तक सीनियर सिटीजन को 9 प्रतिशत जबकि अन्य को 8.75 प्रतिशत, एक साल से 18 माह तक सीनियर सिटीजन को 9.75 प्रतिशत जबकि अन्य को 9.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैंक की ओर से शिक्षा ऋण 11.25 प्रतिशत, हाउस लोन दस साल तक 10.20 प्रतिशत और दस साल से अधिक समय के लिए 10.50 प्रतिशत पर दिया जाएगा। व्हीकल लोन 10.70 प्रतिशत, कामर्शियल व्हीकल लोन 13 प्रतिशत, ओल्ड व्हीकल लोन 13.50 प्रतिशत, पर्सनल लोन 14 प्रतिशत तथा जिनकी सैलरी बैंक में आती है उन्हें 13.50 प्रतिशत की दर से दिया जाएगा। बैंक प्रबंधन ने दावा किया है कि उनके बैंक की ऋण दरें सबसे कम हैं। इसके अलावा विधवाओं, विकलांगों, सिंगल गर्ल चाइल्ड तथा पंजीकृत कोआपरेटिव सोसायटी की जमा राशियों पर 0.25 प्रतिशत अधिक दर तथा एक लाख से अधिक की राशि पर 5 प्रतिशत ब्याज दरें निर्धारित करने का फैसला लिया गया है। बैठक में बैंक के निदेशक बीसी भेतान, करण नंदा, दीपक शर्मा, रत्न चंद शर्मा और सतीश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed