{"_id":"132-54027","slug":"Shimla-54027-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल को मिले बिजली खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल को मिले बिजली खरीदार
Shimla
Updated Sat, 28 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जुलाई से हिमाचल को बिजली के खरीदार मिल गए हैं। पंजाब, चंडीगढ़ और नोएडा के बाद अब उत्तर प्रदेश भी हिमाचल से लगभग 400 मेगावाट रोजाना बिजली खरीदने को तैयार है। इसको लेकर अगले दो-तीन दिन के भीतर निर्णय हो जाएगा। कमजोर मानसून की खबर का हिमाचल को फायदा मिला है। इसी को देखते हिमाचल से बिजली खरीदी जा रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुलाई माह में पंजाब ने 100 मेगावाट, नोएडा ने 50 मेगावाट और चंडीगढ़ ने 15 मेगावाट बिजली खरीदने के लिए अनुबंध किया है। प्रदेश की ओर से इन राज्यों को लगभग चार रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली बेची जाएगी। अब उत्तर प्रदेश को लगभग 400 मेगावाट बिजली चाहिए। इतनी बिजली देने को हिमाचल तैयार है, लेकिन इसके लिए हिमाचल की शर्त है कि उसे डे टू डे के आधार पर बिजली की रकम चाहिए। हिमाचल ने पिछले कड़वे अनुभव के मद्देनजर यह कदम उठाया है। अफसरों का कहना है कि उत्तर प्रदेश इसको लेकर अपनी सहमति जता चुका है। जल्द ही अंतिम निर्णय होने की उम्मीद है। निजी कंपनियों के मुकाबले हिमाचल प्रदेश सस्ती बिजली देने को तैयार है। अगर यूपी ने हिमाचल से 400 मेगावाट बिजली खरीद लिया तो फिर किसी दूसरे राज्य को बिजली बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि, हिमाचल के पास 600 मेगावाट ही अतिरिक्त बिजली का उत्पादन हो रहा है।
कोट
बिजली बेचने को लेकर उत्तर प्रदेश से वार्ता अंतिम दौर में है। इसको लेकर जल्द ही निर्णय होने की उम्मीद है।
- आरडी नजीम, निदेशक ऊर्जा निदेशालय