फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   लारजी प्रबंधन की गलती नहीं : वीरभद्र

लारजी प्रबंधन की गलती नहीं : वीरभद्र

Sun, 15 Jun 2014 05:32 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sun, 15 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि लारजी हादसे में लारजी बिजली परियोजना के प्रबंधकों की कोई गलती नहीं है। वह शिमला के रिज मैदान पर रेडक्रॉस मेले के समापन के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। मुख्यमंत्री का ये बयान ऐसे वक्त में आया है, जब हादसे के कारणों पर चल रही जांच अभी पूरी नहीं हुई है। सरकार को सोमवार को हाईकोर्ट में जवाब भी देना है।
विज्ञापन

वीरभद्र सिंह से पूछा गया कि तेलंगाना के एक मंत्री ने अचानक पानी छोड़ने वाले लारजी बिजली परियोजना प्रबंधन को दोषी ठहराया है। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना प्रबंधन की गलती नहीं दिखती। हालांकि, थोड़ी देर बाद उन्होंने दोबारा कहा कि राज्य सरकार ने इस हादसे की जांच मंडलायुक्त मंडी आेंकार शर्मा को दी है। उन्हें 15 दिनों में रिपोर्ट देने को कहा गया है। जब तक रिपोर्ट नहीं आती, तब तक कुछ भी कहना संभव नहीं है। इसलिए सभी को इंतजार करना होगा। इतना तय है कि ये हादसा अचानक आए पानी से बहने के कारण हुआ है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां तक ब्यास नदी को खाली कर भी लाशें न मिलने का सवाल है तो राज्य सरकार तब तक सर्च आपरेशन जारी रखेगी, जब तक अंतिम लाश नहीं मिल जाती। रविवार 8 जून को हुए इस हादसे पर सरकार को सोमवार को हाईकोर्ट में भी जवाब देना है। हाईकोर्ट ने स्व संज्ञान लेते हुए जवाब तलब किया था। दूसरी ओर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अलग से नोटिस दिया है। इसमें सरकार को दो सप्ताह के भीतर जवाब देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed