फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   निशाने पर नहीं लगा विजिलेंस का तीर

निशाने पर नहीं लगा विजिलेंस का तीर

Sat, 24 May 2014 05:35 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sat, 24 May 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ दर्ज तीसरी एफआईआर में विजिलेंस की जांच फिर रुक गई है। एचपीसीए पर आरोप है कि होटल पवेलियन बनाने के लिए बड़ी संख्या में पेड़ काटे गए थे। लेकिन अब तक की जांच विजिलेंस को कोई ऐसे सबूत हाथ नहीं लगे हैं, जिससे साबित हो सके कि होटल की जगह पर कभी कोई पेड़ भी थे।
विज्ञापन

आरोप साबित करने के लिए सबूत जुटाने को लेकर विजिलेंस की धर्मशाला टीम ने फोरेस्ट सर्वे आफ इंडिया देहरादून सेे सेटेलाइट के माध्यम से पेड़ों की जानकारी के बारे में रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन एफ एसआई ने किसी भी तरह की रिपोर्ट देने से इनकार कर दिया। उन्होंने तर्क दिया कि इतने छोटे एरिया की सेटेलाइट इमेज संभव नहीं है, ऐसे में उन्होंने विजिलेंस से किसी दूसरी एजेंसी से सहायता लेने का सुझाव दिया है। अब विजिलेंस को अपने ही आरोप साबित करने के लिए सबूत जुटाना मुश्किल साबित हो रहा है। विजिलेंस ने आरोप लगाया था कि होटल निर्माण के लिए 1500 से अधिक पेड़ काटे गए। इसके लिए विजिलेंस के जांच अधिकारियों ने तर्क दिया कि होटल परिसर में मौजूद पेड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि होटल स्थल पर भी मौजूदा पेड़ के आकार के पेड़ हो सकते हैं। इन्हीं आरोपों के आधार पर विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

वन विभाग ने विजिलेंस को दी रिपोर्ट में भी पेड़ों की मौजूदगी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस रिपोर्ट के बाद विजिलेंस ने देहरादून फोरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया से सहयोग मांगा था। डीआईजी एपी सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अभी दूसरी एजेंसी से सहयोग को लेकर निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed