फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   नवनिर्वाचित भाजपा विधायक नरेंद्र ने ली शपथ

नवनिर्वाचित भाजपा विधायक नरेंद्र ने ली शपथ

Wed, 21 May 2014 05:31 AM IST
Shimla
Shimla Updated Wed, 21 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक नरेंद्र ठाकुर ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल ने सादे समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक के कई नेता मौजूद नहीं रहे।
विज्ञापन

निर्दलीय विधायक राजेंद्र राणा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की सदस्यता से त्यागपत्र देकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उसके बाद उन्होंने हमीरपुर लोकसभा संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी, जिस पर लोकसभा के साथ ही उपचुनाव हुआ। इस सीट पर कांग्रेस की ओर से राजेंद्र राणा की पत्नी अनीता राणा मैदान में थी, जिसे भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर ने पराजित कर दिया था। इसी के बाद मंगलवार को नरेंद्र ठाकुर को विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के विकास में पूरी ताकत झोंक देंगे। भाजपा में वापसी के सवाल पर नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि उन्हें पूरे चुनाव में घर जैसा माहौल मिला है। उनका बचपन ही भाजपा में शुरू हुआ है। ऐसे में उनके लिए पार्टी में परेशान होने वाली कोई बात नहीं है। प्रदेश में भाजपा के 26 विधायक थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 27 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed