{"_id":"132-52026","slug":"Shimla-52026-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोध के लिए मिलेंगे नौ करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोध के लिए मिलेंगे नौ करोड़
Shimla
Updated Thu, 01 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। प्रदेश के कॉलेजों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए शिक्षा विभाग विभिन्न विषयों पर शोध को शामिल करने जा रहा है। जिन कॉलेजों में शोध कार्य शुरू होंगे, उनका चयन कर लिया गया है। इन कॉलेजों को करीब नौ करोड़ रुपये मिलेंगे। शिक्षा विभाग ने शिमला जिले के चार कॉलेजों सहित 18 महाविद्यालयों का चयन किया है। इनमें संजौली, आरकेएमवी, सेंट बीड्स, रामपुर, मंडी, सरकाघाट, धर्मशाला, जीसीटीई धर्मशाला, ढलियारा, देहरी, बिलासपुर, सोलन, नालागढ़, नाहन, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू और ऊना कॉलेज शामिल हैं। विभाग ने सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को दो दिन के भीतर शोध प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। 2014-15, 2015-16 और 2016-17 तक तीन साल के लिए बनने वाले प्लान 50 लाख रुपये से अधिक के नहीं होने चाहिए। 3 मई को तैयार प्लान पर भी विभाग मुहर लगाएगा। इसके बाद प्लान मानव संसाधन मंत्रालय को भेजा जाएगा। इसमें रिसर्च हब्स, क्रास यूनिवर्सिटी एजूकेशन, लैब अपग्रेड करना, इंक्यूबेशन सेंटर, शोधार्थियों को स्कालरशिप, विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थानों के साथ शिक्षकों और छात्रों के लिए एक्सपोजर विजिट, शोधार्थियों के लिए उच्चतर सुविधाएं मुहैया करवाने जैसे विषयों को प्लान में जोड़ा जाएगा। इतना ही नहीं, प्लान में सबसे बेहतर शोध करने वाले गाइड और शोधार्थियों को स्पेशल ग्रांट देने का प्रावधान रखने पर विचार किया जाएगा। प्लान को अंतिम स्वरूप देने के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशक ने संबंधित प्रिंसिपलों के साथ बैठक बुलाई है।
कोट
---
विभाग ने 18 कॉलेजों का चयन किया है। रूसा के तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय को सभी कॉलेजों का प्लान भेजा जाएगा। इनमें कितने कॉलेजों का प्लान अप्रूव होता है, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। चयन होने पर हर कॉलेज को रिसर्च और इनोवेशन के लिए 50 लाख रुपये का बजट मिलेगा।
- डा. अमरदेव. राज्य परियोजना निदेशक रूसा।
विज्ञापन
कोट
---
विभाग ने 18 कॉलेजों का चयन किया है। रूसा के तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय को सभी कॉलेजों का प्लान भेजा जाएगा। इनमें कितने कॉलेजों का प्लान अप्रूव होता है, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। चयन होने पर हर कॉलेज को रिसर्च और इनोवेशन के लिए 50 लाख रुपये का बजट मिलेगा।
विज्ञापन
- डा. अमरदेव. राज्य परियोजना निदेशक रूसा।