फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सीएम कार्यक्रमों का बहिष्कार करेगी भाजपा

सीएम कार्यक्रमों का बहिष्कार करेगी भाजपा

Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल भाजपा ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के हर सार्वजनिक कार्यक्रम का बहिष्कार करेगी। यह ऐलान शुक्रवार को विधानसभा परिसर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने किया। विधानसभा बजट सत्र के अंतिम दिन भी विपक्ष सदन में नहीं आया। विपक्षी भाजपा के विधायकों ने विधानसभा के गेट पर धरना देकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद सत्ती ने विधानसभा की अपोजिशन लांज में पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा ने निर्णय लिया है कि वीरभद्र सिंह का पूरे प्रदेश में बहिष्कार किया जाएगा। वीरभद्र जहां जाएंगे, वहां भाजपा का कोई व्यक्ति नहीं जाएगा। भाजपा विधायकों के क्षेत्रों में भी कोई कार्यक्रम होंगे, तो भी वे वीरभद्र सिंह के साथ मंच पर नहीं जाएंगे। जो खुद को राजनीति में सबसे ज्यादा अनुभवी बताते हैं, भाजपा ऐसे व्यक्ति की असलियत से जनता को अवगत करवाएगी।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष प्र्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि जो अपशब्द मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सदन में बोले हैं, उन्हें रिकार्ड से हटाया जाए। पार्टी की मांग है, मुख्यमंत्री इन पर अफसोस जाहिर करें। धूमल ने कहा- एक पहिये की गाड़ी कभी नहीं चलती। हमारा कोई विधायक टीए, डीए क्लेम नहीं कर रहा। हमने शालीन ढंग से बाहर बैठकर प्रोटेस्ट रजिस्टर किया है। भाषा का गलत इस्तेमाल करने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पब्लिक बायकॉट करेंगे। सत्तापक्ष सदन चलाने को लेकर गंभीर था ही नहीं। विधानसभा अध्यक्ष की ओर से उन्हें सदन में बुलाने को लेकर कोई फोन नहीं आया। केवल संसदीय कार्यमंत्री ने ही मुख्य सचेतक से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
किसने देखा है विशेष सत्र : धूमल
मुख्यमंत्री के उस ऐलान पर कि लोकायुक्त विधेयक को लेकर विशेष सत्र बुलाया जाएगा, नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि अब तो मानसून सत्र ही होगा। वह भी लोकसभा चुनाव के बाद। तब तक कौन कहां होगा, किसे पता? उस समय की स्थिति देखेंगे कि क्या करना है? अप्रत्यक्ष तौर पर धूमल ने कहा कि वे विशेष सत्र में नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed