{"_id":"132-43605","slug":"Shimla-43605-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिज पर बापू और शास्त्री को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिज पर बापू और शास्त्री को किया याद
Shimla
Updated Thu, 03 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राज्यपाल उर्मिला सिंह और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 144वीं जयंती पर ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि भेंट की। दोनों ने इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 109वीं जयंती पर टेलीग्राफ कार्यालय के समीप स्थित उनकी प्रतिमा पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि लोग इन दोनों महान नेताओं के हमेशा कृतज्ञ रहेंगे जिन्होंने सरल जीवन एवं उच्च विचार के नए आदर्श स्थापित किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता के सत्य तथा अहिंसा के सिद्धांत आज विश्व बंधुत्व और शांति के लिए आवश्यक हैं।
विधानसभा अध्यक्ष बीबीएल बुटेल, आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स, विधायक सुरेश भारद्वाज, मोहन लाल ब्राक्टा और संजय रत्न, 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर, नगर निगम शिमला के उप महापौर टिकेंद्र पंवर, पार्षद, पूर्व महापौर, जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस समिति के अध्यक्ष केहर सिंह खाची, जिला शिमला शहरी कांग्रेस समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, विवि के कुलपति डॉ. एडीएन बाजपेयी, मुख्यमंत्री के सलाहकार टीजी नेगी, पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, उपायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा, नगर निगम शिमला के आयुक्त अमरजीत सिंह, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने भी दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।