फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आईजीएमसी में नहीं आ सकेंगे निजी दवा सप्लायर

आईजीएमसी में नहीं आ सकेंगे निजी दवा सप्लायर

Mon, 11 Feb 2013 05:31 AM IST
Shimla
Shimla Updated Mon, 11 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों और निजी दवा सप्लायरों की कथित मिलीभगत पर लगाम लगाने की तैयारी हो चुकी है। आपरेशन थियेटर में अब निजी कंपनियों के सप्लायर मरीजों के साथ मोलभाव नहीं कर पाएंगे। अस्पताल परिसर में इनकी घुसपैठ पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। यहां इस्तेमाल होने वाली दवा और आपरेशन के सामान की खरीद अब प्रबंधन नागरिक आपूर्ति निगम दवा की दुकानोें से करेगा। यहां मरीजों को तीस फीसदी कम मूल्यों पर दवाएं मिल सकेंगी। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा कि अब आपरेशन थियेटर में निजी कंपनी के सप्लायर नहीं आएंगे। मरीजों को सस्ती दवा दिलाने और इस कथित गठजोड़ को खत्म करने के लिए नागरिक आपूर्ति दवा की दुकानों से खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

...............
अभी ऐसे चल रहा है नेटवर्क
अस्पताल के कुछ विभागों में मरीजों के आपरेशन का सामान निजी कंपनी के सप्लायरों या अस्पताल के इर्द गिर्द खुली कुछ चुनिंदा केमिस्ट शाप से मंगवाया जा रहा है। आपरेशन से पहले मरीज के हाथ सामान की लिस्ट पकड़ा दी जाती है और केमिस्ट शाप का पता बताकर उसे वहां भेज दिया जाता है। वहां केमिस्ट तीमारदार को बिल थमा देता है और पैसा लेने के बाद यह कहकर खाली हाथ वापस लौटा देता है कि सामान वह खुद आपरेशन थियेटर में पहुंचा देगा।
विज्ञापन

...............

आपरेशन थियेटर में मरीज को कौन सा सामान लगा है और कौन सा बचा है इस बात की जानकारी न मरीज को होती है और न ही तीमारदार को। उन्हें सिर्फ इतना दिलासा देकर आपरेशन थियेटर से वार्ड में भेज दिया जाता है कि उनका आपरेशन सफल रहा है। कहीं इलाज में कोई कोताही न बरत दें इसलिए तीमारदार कहीं जुबान भी नहीं खोल पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
साढ़े पांच लाख कार्ड धारकों को फायदा
हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड में इंडोर पेेशेंट को 30 हजार से 1.75 लाख का उपचार निशुल्क होता है। मौजूदा समय में हेल्थ कार्ड की संख्या प्रदेश में करीब साढ़े पांच लाख है। आईजीएमसी में औसतन हर माह हेल्थ कार्ड लेकर इलाज के लिए बारह सौ मरीज पहुंचते हैं। इनके लिए दवा और आपरेशन का सामान अब तक निजी दवा की दुकानों से मंगवाया जाता रहा है। बिल में छूट नहीं मिलती, इस कारण अधिकांश मर्तबा इलाज का खर्च तय सीमा से ऊपर चला जाता है। वह पैसा मरीज को खुद भरना पड़ता है। नागरिक आपूर्ति निगम दवा की दुकानों से प्रबंधन अगर सीधी खरीद करे तो हर बिल पर मरीज को कम से कम तीस फीसदी की छूट मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed