{"_id":"132-32402","slug":"Shimla-32402-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजौली कालेज में शुरू होगा बीएससी आईटी कोर्स! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजौली कालेज में शुरू होगा बीएससी आईटी कोर्स!
Shimla
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शिमला। सेंटर आफ एक्सीलेंस संजौली कालेज में अगले सत्र से बीएससी आईटी कोर्स शुरू होगा। कालेज प्रशासन ने शिक्षा विभाग से अनुमति के लिए प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिली तो कालेज में यह दूसरा प्रोफेशनल स्नातक डिग्री कोर्स होगा। प्रस्ताव में बीएससी आईटी के लिए 40 सीटों का एनओसी मांगा है। अभी कालेज में बीएससी, बीए और बीकाम के साथ ही बीसीए कोर्स चलाए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग से कोर्स शुरू किए जाने को हरी झंडी मिलने का कालेज को इंतजार है। विभाग से अनुमति मिलने के बाद कालेज प्रदेश विश्वविद्यालय से इस कोर्स को आरंभ करने और संबद्धता लेने के लिए आवेदन करेगा।
अहम बात यह है कि कालेज में इस कोर्स के लिए एक शिक्षक की तैनाती एडवांस में ही की जा चुकी है। इससे कोर्स आरंभ करने में आसानी होगी। वहीं कालेज में कंप्यूटर से संबंधित बीसीए कोर्स पहले से चल रहा है, जिससे कोर्स के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचा कालेज के पास उपलब्ध है।
-----------------
एनओसी जल्द मिलने की उम्मीद : प्राचार्य
कालेज प्राचार्य डा. उमा रणदेव का कहना है कि शिक्षा विभाग को इस कोर्स को शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि एक या दो सप्ताह में एनओसी मिल जाएगा। उसके बाद विवि से संबद्धता के लिए आवेदन किया जाएगा। कोर्स का सिलेबस भी तैयार है।