महिला सशक्तिकरण: अब पुरुष नहीं महिला के हाथ में होगी पिंक बस की स्टेयरिंग, मुख्यमंत्री ने की तारीफ
- ऋतु नरवाले अगले सप्ताह से चलाएंगी बस
- पूरी तरह महिलाओं को समर्पित होगी इंदौर की पिंक बस सेवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री ने की तारीफ
एआइसीटीएसएल की ओर से बताया गया है, पिंक बस के लिए दो महिला चालकों ने ट्रायल पूरा किया है। ऋतु नरवाले अगले हफ्ते से पूरे दिन पिंक बस चलाएगीं जबकि दूसरी चालक अर्चना का अभ्यास जारी है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पहल की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, शाबाश ऋतु बेटी! हमारी सरकार की यही कोशिश रहती है कि महिलाओं को अधिक से अधिक अवसर हर क्षेत्र में प्रदान किये जाएँ ताकि वे भी समाज में सम्मान के साथ रहें। ऋतु जैसी और भी बेटियाँ प्रगति की राह पर बढ़ें, मेरी यही कामना है।
शाबाश ऋतु बेटी!
हमारी सरकार की यही कोशिश रहती है कि महिलाओं को अधिक से अधिक अवसर हर क्षेत्र में प्रदान किये जाएँ ताकि वे भी समाज में सम्मान के साथ रहें। ऋतु जैसी और भी बेटियाँ प्रगति की राह पर बढ़ें, मेरी यही कामना है। https://t.co/7SgnZd6EN8विज्ञापन विज्ञापन— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 2, 2021
एआइसीटीएसएल, इंदौर में मुख्य सार्वजनिक परिवहन ऑपरेटर है, जिसका नेतृत्व राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी संदीप सोनी करते हैं। ऋतु नरवाले को भले ही बस चलाने की कमान पहली बार सौंपी गई हो, हालांकि वह इससे पहले साल 2015 में बच्चों के स्कूल की वैन चलाया करती थीं। ऋतु कहती हैं, "मैंने बचपन से बस चलाने का सपना देखा है और यह सपना आखिरकार सच हो गया है। मेरे पिता कहते थे कार, बस और ट्रक चलाना पुरुषों का काम है पर अपने सपने को हासिल करने के लिए मैं काफी जिद्दी थी। मुझे ड्राइविंग का शौक था, जोकि अब पूरा हो रहा है। ऋतु के अलावा दूसरी चालक अर्चना को भी पहले से चालन का अनुभव है।
'PinkBus - dedicated for women' launched in #Indore
— AICTSL (@aictslin) February 3, 2020
सीसीटीवी, ऑन बोर्ड यूनिट, पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, पैसेंजर अनाउंसमेंट सिस्टम, एस ओ एस बटन, महिला बस वार्डन के साथ अत्याधुनिक सर्वसुविधायुक्त इन बसों में केवल महिला यात्री ही सफ़र कर पावेंगी
#iBus #PinkBus #AICTSL #BRTS pic.twitter.com/JElNytmKKP

कमेंट
कमेंट X