फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   women must involve in financial management in hindi

शादी के बाद महिलाएं वित्तीय प्रबंधन से न भागें दूर, रखें इन बातों का ध्यान

Wed, 30 Jun 2021 08:46 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 30 Jun 2021 08:46 AM IST
सार

महिलाएं अक्सर वित्तीय मामलों से दूरी बनाकर चलती हैंं। अधिकतर घरों में ये निर्णय पुरुषों के ही होते हैं लेकिन आज के समय में बहुत जरूरी है कि महिलाएं भी इन्हें समझें और जरूरत पड़ने पर अपने निर्णय लें ताकि विवाह के बाद अचानक कोई समस्या न खड़ी हो। 

विज्ञापन
women must involve in financial management in hindi
रुपये - फोटो : pixabay

विस्तार

महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है कि शादी के बाद वे किसी पर निर्भर न रहें। वित्तीय रूप से सक्षम रहना वर्तमान की आवश्यकता है फिर चाहे पुरुष हो या महिला। कई बार शादी के बाद समस्याएं आ जाती हैं, ऐसे में महिलाएं यदि इन चीजों से दूर रहती हैं तो घर को संभालना और भी मुश्किल हो जाता है इसलिए इन चीजों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। आइए जानते हैं कि महिलाओं ने विवाह के बाद भी किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन

वित्तीय प्रबंधन में सक्रिय रहें 

महिलाओं के लिए बहुत आवश्यक है कि वे वित्तीय प्रबंधन के मामलों में हमेशा सक्रिय रहें। पति से उनके द्वारा किए गए निवेशों के बारे में पता करें, यदि आपकी कुछ योजनाएं हैं तो उनपर राय-मशवरा अवश्य करें। यदि आप वित्तीय मामलों में कमजोर हैं तो पति से बारीकियां जरूर अवश्य सीखें। ये बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है।

विज्ञापन

नौकरी न छोड़ें 

शादी के बाद अचानक नौकरी छोड़ने का निर्णय न लें क्योंकि ये ठीक नहीं रहेगा। जिम्मेदारियां आप और आपके पति मिल बांटकर भी उठा सकते हैं लेकिन नौकरी छोड़ने से आप और बोझ ही बनेंगी। नौकरी रहेगी तो यदि पति की सैलरी पूरी खर्च भी हो जाती होगी तो आप की सैलरी से बचत हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जूलरी को संभालें

आपकी जूलरी को संभालना आपका काम है और जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग करने का निर्णय भी आपको ही लेना होगा। यदि शादी के बाद आप देखती हैं कि अचानक आप किसी ऐसी परिस्थिति में फंस चुकी हैं जहां रुपयों की जरूरत लग रही है तो ऐसे समय पर जूलरी को बचाने की बजाय उसका उपयोग कर लें। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed