महिलाओं के लिए सेहत की अनदेखी नही है ठीक, इन ऐप्स की मदद से रखें नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं का स्वस्थ होना किसी भी परिवार के लिए बेहद जरूरी होता है। क्योंकि ज्यादातर महिलाओं पर जो शादीशुदा हैं परिवार की देखभाल की जिम्मेदारी होती है। घर के बड़े-बुजुर्ग से लेकर बच्चों तक को एक महिला ही संभालती है। लेकिन इन सब जिम्मेदारियों की वजह से वो अपने पर ध्यान देना बंद कर देती है। जिसका नतीजा किसी ना किसी बीमारी के रूप में सामने आता है। लेकिन आजकल की पढ़ी लिखी महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जान गई हैं। ऐसे में वो मोबाइल ऐप्स के जरिए भी खुद की सेहत पर नजर आसानी से रख सकती हैं। तो चलिए जानें वो कौन से ऐप्स हैं जो इस काम में महिलाओं की मदद कर सकते हैं।
घर और कार्यस्थल का तनाव चैन से जीने नहीं देता तो अपने मोबाइल में हेडस्पेस नामका ऐप जरूर रखें। ये ऐप आप मेडिटेशन के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। जिसकी मदद से आपको सुकून मिलेगा और तनाव से छुटकारा। अगर काम की व्यस्तता आपकी नींद में खलल डाल रही है। यानी सुबह जल्दी उठना और रात देर से सोना तो स्लीप मॉनिटर ऐप जरूर पास रखें। जिसकी मदद से आप दिनभर में कितने घंटे सो सकती उसकी निगरानी करेगा। साथ ही अच्छी नींद में भी ये मदद करता है।
महिलाओं में काम की इतनी व्यस्तता होती है कि वो पानी पीना ही भूल जाती हैं। जबकि किसी भी इंसान के लिए दिनभर में तीन से चार लीटर पानी पीना बेहद जरूरी है। ऐसे में वॉटर रिमाइंडर आपको पानी पीने की याद दिलाता रहेगा। साथ ही ये भी ध्यान रखेगा कि आपने दिनभर में कितना पानी पिया।

कमेंट
कमेंट X