फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Women in the Indian Armed Forces data all you need to know in hindi

Women in Army: सेना में महिलाओं की कितनी हिस्सेदारी? क्या जानते हैं आप

Mon, 15 Jan 2024 01:14 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 15 Jan 2024 01:14 PM IST
सार

जल-थल हो या नभ तीनों सेनाओं में महिलाएं बेहतर कार्य कर रही हैं, पर क्या आप जानते हैं कि इसमें महिलाओं की संख्या कितनी है?

विज्ञापन
Women in the Indian Armed Forces data all you need to know in hindi
सेना में महिलाओं की प्रतिभागिता - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत में हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। क्रिकेट हो या राजनीति, विमान उड़ाने से लेकर ऑफिस के काम तक हर क्षेत्र में महिलाएं, पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं की प्रतिभागिता देश की सीमाओं की रक्षा के क्षेत्र में भी बढ़ा है। जल-थल हो या नभ तीनों सेनाओं में महिलाएं बेहतर कार्य कर रही हैं, पर क्या आप जानते हैं कि इसमें महिलाओं की संख्या कितनी है?

विज्ञापन


2023 के अगस्त माह में लोकसभा में एक जवाब में सरकार ने बताया, सबसे ज्यादा महिलाएं सेना में कार्यरत हैं, कुल मिलाकर तीनों सेनाओं में 11414 महिलाएं तैनात हैं। इसमें अगर चिकित्सा, दंत चिकित्सा और नर्सिंग सेवाओं को छोड़ दिया जाए तो तीनों सेनाओं में कार्यरत महिला कर्मियों की संख्या 4,948 है। 

विज्ञापन

तीनों सेनाओं में महिलाओं की भागीदारी

रक्षा मंत्रालय की तरफ से साझा की गई जानकारियों के मुताबिक एक जनवरी तक आर्मी में 1,733 महिला अधिकारी हैं और 100 महिला कर्मी अन्य रैंकों में कार्यरत हैं। वहीं बात अगर भारतीय वायुसेना की हो तो इसमें महिला अधिकारियों की संख्या 1,654 है। नौ सेना में भी महिलाओं की प्रतिभागिता लगातार बढ़ी है। यहां 580 महिलाएं अधिकारी और 726 महिलाएं नाविक (अग्निवीर) के रूप में कार्यरत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल क्षेत्र में प्रतिभागिता

साझा किए गए डाटा के मुताबिक आर्मी के मेडिकल कोर में 1,212 और आर्मी डेंटल कोर-मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में 168 और 3,841 महिलाएं अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसी तरह से नौसेना में महिलाएं मेडिकल कोर में 151 , डेंटल कोर में 10 और नर्सिंग सेवा में 380 महिलाएं हैं। इसी तरह भारतीय वायु सेना की मेडिकल कोर में 274, डेंटल कोर में पांच और सैन्य नर्सिंग सेवा में महिलाओं की संख्या  425 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed