फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   women can change her name without guardian permission saudi arab country change in law

सऊदी अरब में महिलाएं बिना अभिभावक की इजाजत के बदल सकेंगी अपना नाम, बदल गया कानून

Mon, 04 Jan 2021 05:16 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, रियाद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 04 Jan 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
women can change her name without guardian permission saudi arab country change in law
saudi arabia

सऊदी अरब जैसे इस्लामी देश में महिलाओं के लिए बहुत ही सख्त कानून बने हैं। लेकिन अब इन कानूनों में सऊदी अरब सरकार ने थोड़ी ढील करने का फैसला किया है। इसी दिशा में कदम उठाते हुए अब महिलाओं को अधिकार मिल गया है कि वो बिना अपने अभिभावक की स्वीकृति के भी अपने नाम में बदलाव कर सकेंगी। अब इस काम के लिए उन्हें घरवालों की इजाजत की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन

women can change her name without guardian permission saudi arab country change in law
सऊदी अरब की महिला - फोटो : file photo
सऊदी अरब में यह अधिकार केवल अभी तक पुरुषों के पास था कि वो अपने नाम या खुद से जुड़े डाटा में बिना अभिभावकों की स्वीकृति के बदलाव कर सकते थे। लेकिन अब ये अधिकार महिलाओं को भी मिल गया है। इस बात की जानकारी सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने रविवार को दी। 
हो चुके हैं पहले भी कुछ अहम बदलाव

सऊदी अरब में इससे पहले भी देश में महिलाओं की स्थिति को सुधारने के लिए कुछ अहम बदलाव किए हैं। जिसमें साल 2018 में सबसे पहले देश की महिलाओं को ड्राइविंग की इजाजत दी गई थी। साथ ही बिना पुरुष के महिलाओं को अकेले घूमने की भी स्वतंत्रता हासिल हुई। साल 2018 से पहले महिलाओं को अकेले कहीं भी घूमने-फिरने की इजाजत नही थी। यहीं नहीं इस देश में महिलाओं को अब खुद से पासपोर्ट के लिए आवेदन की अनुमति भी मिल चुकी है। जो कि पहले मना थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सऊदी अरब में हो रहे इन बदलावों को वहां के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन 2030 के अंतर्गत किया जा रहा है। देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए और दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए महिलाओं के खिलाफ अपनी सख्त छवि को सुधारने के लिए ये सारे कार्य किए जा रहे हैं। दरअसल, सऊदी अरब अब तेल पर अपनी निर्भरता को कम करने और ऑयल इकोनॉमी का टैग हटाने के लिए ऐसा कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed