गर्भवती महिलाओं को सर्दियों में जरूर रखना चाहिए इन बातों का ख्याल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्भावस्था की शुरूआत अगर सर्दियों के मौसम में हो तो महिलाओं को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसका कारण है कि कुछ महिलाएं जो पहली बार मां बनने वाली होती हैं। उन्हें कम जानकारी होती है दूसरे ठंड के मौसम में कफ और इंफेक्शन से तकलीफ हो सकती है। तो चलिए जानें गर्भावस्था में महिलाओं को कौन सी बातों का ध्यान सर्दियों के मौसम में रखनी चाहिए।
गर्भवती महिलाओं को भले ही प्यास ना लगे सर्दियों के मौसम में लेकिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए। जिससे कि शरीर हाइड्रेटेड बना रहे। साथ ही पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों को पीते रहना चाहिए।
सर्दियों के मौसम में स्टाइलिश दिखने के लिए जैकेट का इस्तेमाल कर सकती है। सही तरीके से कपड़े वगैरह पहने और लापरवाही ना करें।
आमतौर पर सर्दियों के मौसम में आम लोगों की ही तरह ही प्रेग्नेंट महिला भी त्वचा के रूखी होने और स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याओं से परेशान रहती हैं। ऐसे में स्किन को प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज रखने के लिए हमेशा विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। जैसे संतरा या संतरे का जूस। इसके अलावा रात को सोने से पहले केसर वाला दूध पीकर ज़रूर सोएं। जिससे शरीर में गर्माहट आएगी और नींद भी अच्छी आएगी।

कमेंट
कमेंट X