फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Who Is Leena Nair From Kolhapur: The Trailblazing CEO Leading a Top Global Brand

Leena Nair : कौन हैं कोल्हापुर की लीना नायर जो बनीं मशहूर ब्रांड की ग्लोबल सीईओ

Tue, 17 Jun 2025 01:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 17 Jun 2025 01:17 PM IST
सार

Leena Nair CEO  छोटे शहर में बैठकर बड़े सपने तो सब देखते हैं लेकिन उसे पूरा करने वाले चंद लोग होते हैं, और लीना नायर उन्हीं चंद लोगों में शामिल हैं। उन्होंने ये मुकान यूं ही हासिल नहीं किया। यह एक भारतीय महिला की संघर्ष, समर्पण और साहस की कहानी है जो महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण बन चुकी हैं।

विज्ञापन
Who Is Leena Nair From Kolhapur: The Trailblazing CEO Leading a Top Global Brand
लीना नायर - फोटो : Instagram

विस्तार

Leena Nair CEO : महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से अंतरराष्ट्रीय कॉरपोरेट दुनिया में अपनी पहचान बनाना एक महिला के लिए आसान तो नहीं रहा होगा लेकिन लीना नायर ने इस कठिन रास्ते को पार करके देश का मान बढ़ाने के सात ही भारतीय महिलाओं को यह विश्वास दिलाया कि भले ही आप कहीं से भी शुरुआत करें, मंजिल आपकी मेहनत ही तय करती है। लीना नायर विश्व प्रसिद्ध लग्जरी ब्रांड चैनल की ग्लोबर सीईओ हैं। छोटे शहर में बैठकर बड़े सपने तो सब देखते हैं लेकिन उसे पूरा करने वाले चंद लोग होते हैं, और लीना नायर उन्हीं चंद लोगों में शामिल हैं। उन्होंने ये मुकान यूं ही हासिल नहीं किया। यह एक भारतीय महिला की संघर्ष, समर्पण और साहस की कहानी है जो महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण बन चुकी हैं।

विज्ञापन


लीना नायर केवल एक सफल सीईओ नहीं हैं, बल्कि महिली सशक्तिकरण की मिसाल भी हैं। आइए जानते हैं लीना नायर कौन हैं और कैसे उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। 

लीना नायर का जीवन परिचय

लीना नायर का जन्म महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में 11 जून 1969 को हुआ था। एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली लीना ने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा होली क्रॉस कॉन्वेंट हाई स्कूल से की। महाराष्ट्र के सांगली में वालचंद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक किया। फिर 1992 में एक्सएलआरआई जमशेदपुर से एमबीए किया और गोल्ड मेडलिस्ट रहीं। बाद में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) में मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर अपना करियर शुरू किया।
विज्ञापन


लीना नायर का पारिवारिक जीवन


यूनिलीवर की पहली महिला और सबसे कम उम्र की मुख्य मानव संसाधन अधिकारी रहीं लीना नायर का विवाह कुमार नायर से हुआ। उनके दो बेटे हैं आर्यन नायर और सिद्धांत नायर।

विज्ञापन
विज्ञापन


लीना नायर का करियर

नायर ने अपने करियर की शुरुआत एचयूएल से की थी, जहां साल 2007 में वह एचआर की कार्यकारी निदेशक बनीं। 
यूनिलीवर में अपने करियर के दौरान लीना से कंपनी को 54 देशों में पसंदीदा FMCG ग्रेजुएट नियोक्ता का दर्जा दिलाया। इस दौरान उन्होंने कंपनी को वैश्विक नेतृत्व में 50-50 लिंग संतुलन हासिल करने में मदद की। साल 2016 में यूनिलीवर लीडरशिप एग्जीक्यूटिव की सदस्य बनने वाली वह पहली महिला और सबसे कम उम्र की व्यक्ति थीं। साथ ही नायर यूनिलीवर लीडरशिप एग्जीक्यूटिव (ULE) की सदस्य भी थीं।

साल 2022 में लीना ने एक प्रतिष्ठित समूह में शामिल होने के लिए एचयूएल में अपने पद से इस्तीफा दे दिया और प्रतिष्ठित ग्लोबल ब्रांड चैनल को ज्वाइन किया। इस पारिवारिक फैशन हाउस की स्थापना 1920 में फैशन गैब्रिएल कोको चैनल ने की थी। आज ये फैशन हाउस अपने ट्विड सूट, हैंडबैग और परफ्यूम के लिए जाना जाता है। नायर वह बाहरी शख्स हैं, जिन्होंने इस फैमिली फैशन हाउस में वैश्विक सीईओ का पद हासिल किया। 
यूनिलीवर में 160,000 लोगों की देखरेख के बाद अब नायर चैनल की ग्लोबल सीईओर की भूमिका को निभाने के लिए लंदन में रह रही हैं। 


लीना नायर की उपलब्धि
  • महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने लीना नायर को यूके में कुशल भारतीय बिजनेस लीडर में से एक के रूप में मान्यता दी। 
  • 2021 में फॉर्च्यून इंडिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में भी नामित किया गया।
  • नायर किसी कंपनी की ग्लोबल सीईओ बनने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला हैं। इसके पहले पेप्सिको की पूर्व प्रमुख इंद्रा नूयी ने किसी कंपनी की वैश्विक सीईओ का पद हासिल किया था। भारतीय मूल की इंद्रा नूयी लीना नायर की गुरु भी हैं।
  • लीना सुंदर पिचाई, पराग अग्रवाल और सत्य नडेला जैसे भारतीय मूल के अधिकारियों की श्रेणी में शामिल हो गई हैं, जो शीर्ष वैश्विक कंपनियों के टाॅप पोस्ट पर रहे।
  • विंडसर कासल में ‘"बीकन ऑफ इंस्पिरेशन (Beacon of Inspiration)’ के रूप में सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed