Kashish Chaudhary: 25 साल की हिंदू महिला बनी बलूचिस्तान की असिस्टेंट कमिश्नर, जानें कशिश चौधरी के बारे में
Who is Kashish Chaudhary : पथप्रदर्शक महिला अधिकारियों की सूची में शामिल कशिश चौधरी अब उन प्रेरणास्रोत महिलाओं की कतार में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के लिए नया रास्ता बनाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Who is Kashish Chaudhary: कशिश चौधरी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजनीतिक और सामाजिक तस्वीर के बीच एक चमकता हुआ नाम है । सिर्फ 25 साल की उम्र में उन्होंने बलूचिस्तान की पहली हिंदू महिला असिस्टेंट कमिश्नर बनकर इतिहास रच दिया है। कशिश चौधरी आज न सिर्फ़ बलूचिस्तान की बेटियों के लिए बल्कि पूरे दक्षिण एशिया की महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। आइए जानते हैं पाकिस्तान की कशिश चौधरी के बारे में, जो बलूचिस्तान की पहली हिंदू महिला सहायक आयुक्त बनी हैं।
कौन हैं कशिश चौधरी?
कशिश चौधरी महज 25 साल को है। इनका जन्म पाकिस्तान के बलूचिस्तान के जिला चग़ई में नुस्की में हुआ है।
कशिश पाकिस्तानी हिंदू परिवार से ताल्लुख रखती हैं। उनके पिता का नाम गिरधारी लाल चौधरी है।
कशिश की शैक्षिण योग्यता
कशिश ने बलूचिस्तान पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की कठिन परीक्षा पास की। इस परीक्षा के लिए उन्होंने लगातार 3 वर्षों तक हर दिन 8 घंटे की पढ़ाई की। उनके लिए अनुशासन, मेहनत और समाज के लिए योगदान देने की भावना ही सबसे बड़ी प्रेरणा बनी।
प्रेरणा और संघर्ष की मिसाल
कशिश का यह मुकाम सिर्फ एक महिला की जीत नहीं है, यह पाकिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यकों और खासकर महिलाओं की उम्मीदों की जीत है। जहां बलूचिस्तान जैसे अस्थिर और रूढ़िवादी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी कम होती है, वहां कशिश का इस स्तर तक पहुंचना क्रांतिकारी कदम है।

कमेंट
कमेंट X