फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   WBCHSE Result Mother Passed 12th Board Exam With Her Son

Inspiration: बचपन का सपना रह गया अधूरा तो शादी के बाद महिला ने किया सराहनीय काम, बच्चों ने भी दिया साथ

Wed, 31 Jul 2024 01:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 31 Jul 2024 01:37 PM IST
सार

लतिका 20 साल की थीं, तो उनकी शादी हो गई। लतिका मंडल के पति दिहाड़ी मजदूर हैं। परिवार को संभालने के साथ ही लतिका ने अपने सपने को पूरा करने की ठानी और पड़ोसी की मदद से रबींद्र मुक्त विद्यालय में दाखिला लिया।

विज्ञापन
WBCHSE Result Mother Passed 12th Board Exam With Her Son
Latika mandal - फोटो : Twitter

विस्तार

अधिकतर महिलाएं जीवन के कई पड़ाव पर बलिदान देती आईं हैं। परिवार और सपने में से चुनाव करना हो तो अधिकतर मौकों पर महिलाएं परिवार और अपने करीबियों की खुशियों पर चुनती हैं। शादी के बाद तो अक्सर ही महिलाएं खुद के सपनों को भूल जाती हैं और पति व बच्चों के सपनों को अपना बना लेती हैं। हालांकि एक महिला ने शादी के बाद अपने बचपन के अधूरे सपने को पूरा किया। ये आसान नहीं था, महिला पत्नी ही नहीं एक मां भी है, लेकिन अब सफलता हासिल करके वह हर बच्चे और महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। आइए जानते हैं महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी इस मां की सफलता की कहानी।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा परिणाम 
 

पिछले साल मई में पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद (WBCHSE)ने 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित किए, जिसमें 89.25% छात्र उत्तीर्ण रहे। 12वीं की परीक्षा के परिणाम के लिए एक परिवार बहुत उत्साहित था और रिजल्ट देख उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक मां भी इस परीक्षा में शामिल हुई थी। खास बात ये है कि मां ने अपने बेटे के साथ परीक्षा दी और उससे अधिक नंबर से पास हुईं हैं।

विज्ञापन

 

6वीं के बाद लतिका ने छोड़ी पढ़ाई
 

महिला बंगाल के शांतिपुर की रहने वाली हैं। इस महिला का नाम लतिका मंडल है, जो कि 38 साल की हैं। लतिका मंडल के परिवार की आर्थिक स्थित ठीक न होने के कारण उन्होंने 6ठी के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह स्कूल जाना चाहती थीं लेकिन उनके माता पिता उन्हें पढ़ाने में सक्षम नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शादी के बाद लिया स्कूल में दाखिला
 

जब लतिका 20 साल की थीं, तो उनकी शादी हो गई। लतिका मंडल के पति दिहाड़ी मजदूर हैं। परिवार को संभालने के साथ ही लतिका ने अपने सपने को पूरा करने की ठानी और पड़ोसी की मदद से रबींद्र मुक्त विद्यालय में दाखिला लिया। साल 2020 में लतिका और उनकी बेटी ने एक साथ 10वीं की परीक्षा दी और अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुईं। उसके बाद उन्होंने नरसिंहपुर हाई स्कूल में दाखिला लिया और 11वीं की पढ़ाई कला स्ट्रीम से की।

 

बेटे संग पास की 12वीं की परीक्षा

 

लतिका का बेटा पूर्व बर्धमान के कालना महाराज हाई स्कूल में पढ़ता था। इस साल मां और बेटे की जोड़ी ने 12वीं की परीक्षा दी और अच्छे अंक प्राप्त किए। लतिका और उनका बेटा साथ पढ़ते थे। परीक्षा में लतिका ने बेटे से अधिक अंक हासिल किए। लतिका ने 500 में से 324 अंक प्राप्त किए तो वहीं उनके बेटे सौरव ने 284 अंक हासिल किए।

लतिका मंडल पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं और स्नातक की डिग्री हासिल करना चाहती हैं। उनके बेटे का लक्ष्य कॉलेज खत्म करने सरकारी नौकरी की तैयारी करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed