आंध्र प्रदेश की ये महिला छत पर उगाती है सारी सब्जियां इनमे शामिल है गन्ना भी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां चाह वहां राह, इस कहावत को हकीकत में बदलने का काम करती हैं आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की रहने वाली गृहिणी गुत्तिकोंडा घर पर गार्डन बना कर सारी तरह की सब्जियों को उगाती हैं। टैरेस गार्डन के इस शौक को अब वो यूट्यूब के माध्यम से दूसरों को भी बताती हैं। वो एक टैरेस गार्डनर होने के साथ ही यूट्यूबर भी हैं। छत पर वो घर में इस्तेमाल होने वाली सारी तरह की सब्जियां उगा लेती हैं। वो केवल बाजार से लहसुन और प्याज खरीदती हैं।
गुत्तिकोंडा का कहना है कि गार्डनिंग का शौक उन्हें हमेशा से था। इस शौक को बरकरार रखते हुए वो पहले फूल-पौधे उगाया करती थीं। फिर समय मिलने के साथ रसोई के लिए गार्डनिंग शुरू की। धनिया, पुदीना से लेकर पालक और यहां तक घर में खाई जाने वाली सारी सब्जियां गोभी, बैंगन, शिमला मिर्च, लौकी, कद्दू, अरबी उगा लेती थीं। घर की तीसरी और चौथी मंजिल पर फैले उनके टैरेस गार्डन में लगभग 800 गमले हैं।
टैरेस गार्डन में उनको इतना महारत हासिल हो गया है कि सब्जियों की हर किस्म को उगाती हैं। यहां तक कि वो नींबू, अमरूद, जवाहरफल, सीताफल और ड्रैगनफ्रूट तक शामिल है। वो छत पर गन्ना भी उगा लेती हैं।

कमेंट
कमेंट X