फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   US Appointed Two Women Of Indian Origin As Judge

भारतीय महिलाओं ने फहराया अपना परचम, अमेरिका में संभालेंगी जज का पदभार

Fri, 10 Jan 2020 11:15 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 10 Jan 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
US Appointed Two Women Of Indian Origin As Judge
दीपा आंबेकर और अर्चना राव - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका में भारतीय मूल की दो महिलाओं ने अपना परचम लहराया है। इन महिलाओं को अमेरिका के न्यूयार्क शहर में अब जज की भूमिका निभानी होगी। दरअसल, न्यूयार्क के क्रिमिनल एंड सिविल कोर्ट्स  ने भारतीय महिलाओं को पदभार संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन

 

US Appointed Two Women Of Indian Origin As Judge

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बिल डी ब्लासियो ने जज अर्चना राव को क्रिमिनल कोर्ट में नियुक्त किया। इसके साथ ही जज दीपा आंबेकर (43) को सिविल कोर्ट में पुनर्नियुक्त किया गया है।  क्रिमिनल कोर्ट की जज अर्चना राव को जनवरी 2019 में दीवानी अदालत में अंतरिम न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। वह न्यूयॉर्क काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ऑफिस में 17 वर्ष तक कार्यरत रही थीं। वह फाइनेंशियल फ्रॉड्स ब्यूरो की प्रमुख भी हैं और वस्सार कॉलेज से स्नातक हैं। उन्होंने फॉर्दम यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

US Appointed Two Women Of Indian Origin As Judge

आंबेकर पहली बार मई 2018 में सिविल कोर्ट में अंतरिम जज बनी थीं। वह कमेटी ऑन पब्लिक सेफ्टी (जन सुरक्षा समिति) में वरिष्ठ लेजिस्लेटिव अटॉर्नी और काउंसेल (सलाहकार) भी रह चुकीं हैं। वह मिशिगन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और रूटर लॉ स्कूल से डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है।


 
विज्ञापन

आंबेकर ने न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल के साथ तीन साल तक सीनियर लेजिस्लेटिव अटॉर्नी और सार्वजनिक सुरक्षा समिति के वकील के रूप में कार्य किया है। उन्होंने मिशिगन यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री ली है।
न्यूयॉर्क के मेयर ने विभिन्न न्यायालयों में की 28 जजों की नियुक्ति

मेयर ने फैमिली कोर्ट, क्रिमिनल कोर्ट और सिविल कोर्ट में 28 जजों की नियुक्ति और पुनर्नियुक्ति की है। मेयर डी ब्लासियो ने कहा, ‘यह नियुक्ति न्यूयॉर्क की जनता को गौरव के साथ नेतृत्व करेगा। वे हमारे न्यायालय की निगरानी के लिए अथक प्रयास करेंगी। उनका काम यह सुनिश्चित करने के लिए अहम होगा कि हम सभी के लिए न्यूयॉर्क एक उचित शहर बना रहे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed