फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   UPSC Chairperson 2024 Preeti Sudan Biography Education Career And Achievements in hindi

Preeti Sudan: कौन हैं UPSC की नई अध्यक्ष प्रीति सूदन? जानिए इनके चर्चित फैसले और उपलब्धियां

Thu, 01 Aug 2024 01:46 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 01 Aug 2024 01:46 PM IST
सार

1983 बैच की आईएएस अधिकारी प्रीति सूदन यूपीएससी सदस्य थी, हालांकि आज उन्हें संघ लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष का पद ग्रहण कर लिया। आइए जानते हैं प्रीति सूदन की शिक्षा, करियर और उपलब्धियों के बारे में।

विज्ञापन
UPSC Chairperson 2024 Preeti Sudan Biography Education Career And Achievements in hindi
UPSC - फोटो : ANI

विस्तार

UPSC Chairperson 2024 Preeti Sudan : देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रहे मनोज सोनी के इस्तीफे के बाद उनकी जगह एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को मिली है। यूपीएससी की नई अध्यक्ष एक महिला बनी हैं, जिनका नाम प्रीति सूदन है। 1983 बैच की आईएएस अधिकारी प्रीति सूदन यूपीएससी सदस्य थी, हालांकि आज उन्हें संघ लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष का पद ग्रहण कर लिया। आइए जानते हैं प्रीति सूदन की शिक्षा, करियर और उपलब्धियों के बारे में।

विज्ञापन


कौन हैं प्रीति सूदन?

प्रीति सूदन हरियाणा के चरखी दादरी की रहने वाली हैं। उनका जन्म 30 अप्रैल 1960 को हुआ था। प्रीति सूदन के पिता का नाम ओपीएस राव हैं।

प्रीति सूदन की शिक्षा

रिटायर्ड सीनियर आईएएस अधिकारी प्रीति सूदन ने लंदन स्कूल आॅफ इकोनाॅमिक्स से अर्थशास्त्र में एम.फिल की डिग्री हासिल की। इसके साथ ही सामाजिक नीति एवं नियोजन में एमएससी की पढ़ाई की।
विज्ञापन


प्रीति सूदन का करियर  

प्रीति सूदन प्रशासनिक सेवा में जाने का फैसला लेते हुए 1983 बैच की आईएएस अधिकारी बनीं। उन्हें आंध्र प्रदेश कैडर में पहली पोस्टिंग मिली। जिसके बाद वह कई केंद्रीय मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पदों पर रहीं। इसके अलावा उन्हें अंतरराष्ट्रीय संगठनों, जैसे विश्व बैंक में कंसल्टेंट के पद और विश्व स्वास्थ्य संगठन के इंडिपेंडेंट पैनल सदस्य के पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


WHO और विश्व बैंक में दी सेवा  

37 साल के करियर में विभिन्न विभागों में कार्य किया। 2020 में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के पद से रिटायर हुई लेकिन कोरोना संकट के दौरान प्रीति सूदन ने अहम भूमिका निभाते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय में केंद्रीय सचिव के पद की जिम्मेदारी निभाई।  2022 में उन्हें यूपीएससी का सदस्य बनाया गया और  अब इसी संस्थान के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति मिली है।


प्रीति सूदन के चर्चित फैसले

कोरोना काल में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव रहते हुए प्रीति सूदन ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर प्रवासी मजदूरों की देखभाल करने की सिफारिश की थी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और आयुष्मान भारत योजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ई सिगरेट पर बैन लगाने में उनका योगदान रहा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग में महत्वपूर्ण भूमिका में रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed