फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   UP Board 10th Result 2022 Girls Topper List Sanskriti Thakur, Kiran Kushwaha Passing Percentage

UP Board 10th Result 2022: ये हैं यूपी बोर्ड की टॉपर बेटियां, किसी के पिता पिकअप चालक तो किसी का खेती से चलता है घर

Sat, 18 Jun 2022 04:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 18 Jun 2022 04:11 PM IST
विज्ञापन
UP Board 10th Result 2022 Girls Topper List Sanskriti Thakur, Kiran Kushwaha Passing Percentage
यूपी बोर्ड की टाॅपर बेटियां - फोटो : amar ujala

UP Board 10th Result 2022: उत्तर प्रदेश के बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हुआ। यूपी बोर्ड 10 वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आ गया है। इस बार कानपुर के प्रिंस पटेल ने बाजी मारी और टॉपर लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में कुल 2781645 छात्रों ने पंजीकरण किया था, जिसमें से संस्थागत और व्यक्तिगत 2520634 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। वहीं पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 2222745 रही। सफल स्टूडेंट्स में से लड़कियों का प्रतिशत इस बार भी ज्यादा रहा। हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 2022 में लड़कियों का सफलता प्रतिशत 91.69 रहा है, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.05 है। टाॅप 10 बोर्ड एग्जाम टॉपर लिस्ट में भी पांच लड़कियां शामिल हैं। चलिए जानते हैं 10वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाली टाॅप 5 टॉपर छात्राओं के बारे में।

विज्ञापन


लड़कियों की टाॅपर लिस्ट

पहला स्थान- 
97.50 प्रतिशत के साथ मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर की किरन कुशवाहा

दूसरा स्थान- 97.17 फीसदी अंक के साथ कानपुर की पलक अवस्थी और प्रयागराज की आस्था सिंह 

तीसरा स्थान- 97.00 प्रतिशत अंक सीतापुर की एकता वर्मा, कानपुर की नैंसी वर्मा और प्रांशी द्विवेदी

चौथा स्थान- सीतापुर की शीतल वर्मा के 96.83 फीसदी अंक

पांचवा स्थान- छात्राओं की टाॅपर लिस्ट में पांचवे नंबर पर 96.50 फीसदी अंकों के साथ सीतापुर की इशिता वर्मा, रायबरेली की कशिश यादव और मऊ की हर्षिता शर्मा हैं।
विज्ञापन


छठा स्थान- ललितपुर की ओमशी सिंह और मऊ की अंजली चौहान को 96.33 प्रतिशत अंक मिले हैं। 

सातवां स्थान- 96.17 अंकों के साथ ललितपुर की अनुप्रिया जैन और फतेहपुर की रोशनी निषाद

आठवां स्थान- 96.00 फीसदी अंकों के साथ चित्रकूट की हर्षिता सिंह, प्रयागराज की आस्था तिवारी, अयोध्या की निषिता यादव और देवरिया की अंशु यादव ने टाॅप किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Board 10th Result 2022 Girls Topper List Sanskriti Thakur, Kiran Kushwaha Passing Percentage
अंशु यादव ने यूपी टॉप 10 में स्थान बनाया है। - फोटो : अमर उजाला।

पिकअप ड्राइवर हैं किरन कुशवाहा के पिता

टाॅपर किरन कुशवाहा कानपुर के नौबस्ता की रहने वाली हैं। उन्होंने 97.50 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह शहर के शिवाजी इंटर कॉलेज अर्रा में की छात्रा हैं। 10वीं में टाॅप करने वाली किरन कुशवाहा के पिता का नाम संजय कुशवाहा है जो कि पिकअप चलाते हैं। मां रूमा देवी ग्रहणी है। परिवार में पांच बहनों में किरन सबसे छोटी है। किरन मे अपनी सफलता का श्रेय पिता व चाचा अनिल कुशवाहा को दिया। किरन ने बताया कि जब कभी फीस जमा करने के पैसे नहीं हुए तो चाचा ने उनकी फीस जमा करने में मदद करते। किरन के चाचा सब्जी विक्रेता है। किरन आईएएस बनना चाहती हैं। 

किसान परिवार की बेटी हैं अंशु यादव 

देवरिया की अंशु यादव यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम में प्रदेश की टाॅप टेन सूची में शामिल हैं। अंशु यादव देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र की कौला डाबर गांव की रहने वाली हैं। अंशु के पिता का नाम दिनेश यादव है, जो कि किसानी करते हैं और मां सरिता देवी गृहिणी हैं। अंशु भटनी क्षेत्र के श्री वचन डॉ. भीमराव आंबेडकर इंटर कॉलेज भरहे चौरा की छात्रा हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed