{"_id":"5fec8ae6853d0f3cf432ef21","slug":"transgender-women-uruz-hussain-opened-restaurant-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लड़के से लड़की बने उरूज हुसैन ने खोला खुद का रेस्त्रां, चाहती हैं ट्रांसजेंडर को मिले सम्मान","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
लड़के से लड़की बने उरूज हुसैन ने खोला खुद का रेस्त्रां, चाहती हैं ट्रांसजेंडर को मिले सम्मान
Thu, 31 Dec 2020 09:35 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 31 Dec 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
urooj hussain
- फोटो : social media
लड़के के रूप में जन्म लेने वाली उरूज हुसैन अब पूरी तरह से लड़की बन चुकी हैं। 22 साल की उम्र में उन्होंने अपना जेंडर बदल लिया। इसके साथ ही वो मशहूर भी हो गई हैं। जिसका कारण है उनका खुद का रेस्त्रां। जिसे उन्होंने दिल्ली से सटे नोएडा में खोला है।
विज्ञापन
Trending Videos
नोएडा के सेक्टर 19 में उरूज हुसैन ने अपना कैफे शुरू किया है। एक ट्रांसजेंडर के तौर पर वो समाज के लोगों को मोटिवेशन दे रही हैं। वह कहती हैं कि यह कैफे हर किसी के साथ एक समान व्यवहार करता है। उरूज के कैफे का नाम स्ट्रीट टैंपटेशन है। उरूज का कहना है कि कई बार काम की जगह पर उन्हें तंग किया गया और उन्हें लोगों के दुर्व्यवहार का भी सामना करना पड़ा। लेकिन अब उनकी इस पहल से और लोग प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
22 साल की उम्र तक लड़के के रूप में जीवन गुजारने के बाद 2014 में उन्होंने अपना जेंडर बदल लिया है। वे लड़की बनकर काफी खुश हैं और कहती हैं कि वो खुद को आजाद महसूस करती हैं।

कमेंट
कमेंट X