फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   telangana nari sena distribute free food to covid patient in andhra pradesh and telangana

नारी शक्ति सेना बन कर रही काम, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कोविड-19 मरीजों को दे रहीं मुफ्त में भोजन

Sun, 23 May 2021 12:07 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 23 May 2021 12:07 PM IST
सार

तेलंगाना की नारी सेना कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को मुफ्त में भोजन वितरित कर रही है। 
केवल तेलंगाना ही नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश में भी वो इस काम को बखूबी कर रही हैं।
कोरोना मरीजों को दिए जा रहे भोजन के बारे में उनका कहना है कि ये स्वास्थ्यवर्धक और पौष्टिक है।

विज्ञापन
telangana nari sena distribute free food to covid patient in andhra pradesh and telangana
कोरोना संक्रमण - फोटो : PTI

विस्तार

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य में कोरोना से ग्रस्त मरीजों को जल्द ठीक करने और उनकी मदद के लिए नारी सेना लगी हुई है। ये नारी सेना मरीजों को मुफ्त में भोजन वितरण करती है। नारी सेना ग्लोबल वुमन फोरम का गठन हैदराबाद की लता चौधरी बोतला ने किया है। जिसमे देश के कई हिस्सों की करीब 8 हजार महिलाएं सदस्य बन समाज सेवा करती हैं। 

विज्ञापन

देश में फैली महामारी के बीच इस नारी सेना संगठन ने कोरोना से संक्रमित मरीजों को भोजन उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इस काम में करीब  सौ महिलाएं काम कर रही हैं। 29 अप्रैल से अब तक करीब ये महिलाएं दस हजार खाने के पैकेट का वितरण जरूरतमंदों के बीच कर चुकी हैं। 

विज्ञापन

नारी सेना के काम के बारे में एक शहर की लीडर बताती हैं कि वो आम दिनों में अनाथालय और वृद्धा आश्रमों के लिए सर्विस देते हैं। लेकिन महामारी के दौर में हम मरीजों को भोजन भी सप्लाई कर रहे हैं। इस काम के लिए उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। जिन लोगों को ये भोजन मिल रहा है उनका कहना है कि ये भोजन स्वास्थ्यवर्धक और पौष्टिक है। बता दें कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के जिलों में कोरोना संक्रमण में तेजी आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed