फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Teachers Day 2023: First Female Teacher Of India Savitribai Phule Interesting Facts in Hindi

Teachers Day 2023: सावित्रीबाई फुले मानी जाती हैं देश की पहली महिला शिक्षक, जानें कैसे मिली ये उपाधि

Tue, 05 Sep 2023 07:32 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 05 Sep 2023 07:32 AM IST
सार

वो दौर दलितों के साथ भेदभाव का था। उन्हें शिक्षा का अधिकार नहीं था। महिलाओं को पढ़ाई की बिल्कुल अनुमति नहीं थी। ऐसे दौर में सावित्रीबाई फुले शिक्षा की दिशा में अग्रसर हुई।

विज्ञापन
Teachers Day 2023: First Female Teacher Of India Savitribai Phule Interesting Facts in Hindi
देश की पहली महिला शिक्षक - फोटो : amar ujala

विस्तार

Teachers Day 2023: भारत में 5 सितंबर का दिन शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। शिक्षक राष्ट्र निर्माण में बहुत अहम योगदान निभाते हैं। शिक्षक दिवस मनाने की वजह भी देश के शिक्षकों को उनके योगदान और सराहनीय प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करने और सम्मानित करने के उद्देश्य से मनाते हैं। शिक्षक दिवस डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को समर्पित है। डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे। उनका जन्म 5 सितंबर को हुआ था। सर्वपल्ली राधाकृष्णन को एक उच्च कोटि के शिक्षक के तौर पर गिना जाता है।

विज्ञापन


देश को कई दिग्गज शिक्षक मिले, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई। लेकिन क्या आपको पता है कि लड़कियों के लिए शिक्षा के दरवाजे खोलने का श्रेय एक महिला शिक्षिका को जाता है। इस महिला को देश की पहली शिक्षिका माना जाता है। आइए जानते हैं देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के बारे में, जिन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भरसक प्रयास किया।
विज्ञापन


कौन हैं देश की पहली महिला शिक्षक

देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले थीं। सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र राज्य के सतना जिले के नायगांव में हुआ था।

सावित्रीबाई फुले की जीवन परिचय

वो दौर दलितों के साथ भेदभाव का था। उन्हें शिक्षा का अधिकार नहीं था। महिलाओं को पढ़ाई की बिल्कुल अनुमति नहीं थी। ऐसे दौर में सावित्रीबाई फुले शिक्षा की दिशा में अग्रसर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह छोटी थीं, जो उन्हें कहीं से एक अंग्रेजी किताब मिली। जब पिता ने सावित्रीबाई के हाथ में किताब देखी तो उसे छीन कर फेंक दिया। उनके पिता ने समझाया कि शिक्षा ग्रहण करने का अधिकार सिर्फ उच्च जाति के पुरुषों को ही है। दलितों और खासकर स्त्रियों को पढ़ाई की इजाजत नहीं है।

सावित्रीबाई फुले की शिक्षा

बचपन में ही सावित्रीबाई फुले ने पढ़ाई करने की ठान ली थी। हालांकि महज 9 वर्ष की उम्र में उनका विवाह ज्योतिराव फुले से कर दिया गया। विवाह के समय सावित्रीबाई फुले अशिक्षित थी और उनके पति ज्योतिराव फुले तीसरी कक्षा में पढ़ते थे। सावित्रीबाई ने जब पति के समक्ष शिक्षा ग्रहण करने की इच्छा जाहिर की तो ज्योतिराव फुले ने उन्हें इसी इजाजत दी और पढ़ने के लिए स्कूल भेजा।

शादी के बाद स्कूल जाना सावित्रीबाई के लिए आसान नहीं थां। उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा। यहां तक कि उन पर पत्थर फेंके गए। कूड़ा और कीचड़ डाला गया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और स्कूल जाना जारी रखा।

पहला बालिका स्कूल

उन्होंने न केवल खुद पढ़ाई की, बल्कि अपने जैसी तमाम लड़कियों को शिक्षा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया और मार्ग भी खोले। शिक्षा के लिए बालिकाओं को संघर्ष न करना पड़े, ये सोचकर सावित्रीबाई फुले ने साल 1848 में महाराष्ट्र के पुणे में देश का पहला बालिका स्कूल स्थापित किया। एक-एक कर सावित्रीबाई फुले ने बालिकाओं के लिए 18 स्कूलों का निर्माण कराया।


शिक्षा को लेकर उनके प्रयासों के कारण सावित्रीबाई फुले को देश की पहली महिला शिक्षक माना जाता है। सावित्रीबाई फुले देश के पहले बालिका स्कूल की प्रधानाचार्या भी रहीं। 10 मार्च 1897 को 66 वर्ष की आयु में सावित्रीबाई फुले का निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed