चाय वाले की बेटी ने किया इंडियन एयर फोर्स अकादमी में टॉप, मध्य प्रदेश से है ताल्लुक
मध्य प्रदेश के छोटे से गांव नीमच में चाय बनाकर बेचने वाले शख्स की बेटी ने इंडियन एयरफोर्स अकादमी में सर्वोच्च अंक हासिल किए हैं। 23 साल की आंचल गंगवाल ने इंडियन एयर फोर्स अकादमी से ग्रेजुएशन पूरा किया है। टीवी पर अपनी बेटी को पुरस्कार लेते देख और यूनिफार्म में देख पिता की आंखे खुशी से छलाछला रही थीं। हैदराबाद के इंडियन एयरफोर्स अकादमी में हुई परेड में उसे ये सम्मान हासिल हुआ।
एक चाय वाले की बेटी ने अपने मेहनत के बल पर ये मुकाम हासिल किया है। इस पर आंचल का कहना है कि ये सब मेरे पिता की अथक मेहनत का नतीजा है। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी अपने बच्चों को पढ़ाने और काबिल बनाने में लगा दी। आंचल दो बहन और एक भाई हैं। उनका सपना हमेशा से सेना में जाने का था और आज ये सपना पूरा हो रहा है।
कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण आंचल के माता-पिता हैदराबाद नहीं जा पाए। लेकिन टीवी पर बेटी की ग्रेजुएशन सेरेमनी देख दोनों बेहद खुश हैं। फ्लाइंग ऑफिसर बन गईं आंचल ने अपने गांव के ही सरकारी कॉलेज से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई पूरी की है। जिसके बाद उसने मध्य प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर ज्वॉइनिंग की थी। इसके बाद वो लेबर इंस्पेक्टर के पद पर भी आठ महीने कार्यरत थी। फिर उन्होंने इंडियर एयरफोर्स अकादमी ज्वॉइन कर ली। आंचल कहती हैं कि उनके पिता ने हमेशा उनके सपनों को पूरा करने में हमारी मदद की है।

कमेंट
कमेंट X