फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   sudha pandey dairy farming do with other wome

दुग्ध उत्पादन की मदद से अपना और दूसरी महिलाओं का भविष्य संवार रहीं सुधा पांडे

Mon, 22 Feb 2021 09:20 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 22 Feb 2021 09:20 AM IST
विज्ञापन
sudha pandey dairy farming do with other wome
प्रतीकात्मक तस्वीर

आत्मविश्वास और कामयाबी के लिए सही रास्ते की जरूरत होती है। विपरीत परिस्थितियों में भी अगर हिम्मत ना खोई जाए तो कोई ना कोई मुकाम जरूर हासिल होता है। ऐसी ही कहानी है सुधा पांडे की, जो उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की रहने वाली हैं। शादी के बाद से ही कई सारी आर्थिक मुश्किलों को झेलने के बाद डेयरी के काम को हाथ में लिया।

विज्ञापन

बच्चों को उनकी निशुल्क पढ़ाई के लिए महर्षि आश्रम भेजने के बाद सुधा ने तंगी से निपटने के लिए नाबार्ड की मदद से दस भैंसों को कर्ज पर लिया। भैंसो के दूध को बेचने का व्यापार शुरू करते समय सुधा ने कभी नहीं सोचा था कि ये काम उन्हें इतना आगे तक ले जाएगा। धीरे-धीरे सुधा के इस काम के साथ दूसरी महिलाएं भी जुड़ने लगीं। साल 2010 में सुधा ने ऐसी महिलाओं का समूह बनाने का सोचा। लेकिन ग्रामीण परिवेश की महिलाओं को मनाना मुश्किल था। हालांकि सुधा ने इस काम में भी कामयाबी हासिल की और गांव की महिलाओं को जोड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की दूसरी महिलाओं को रोजगार देने वाली सुधा पिछले 15 सालों में डेयरी के क्षेत्र में काम कर रही हैं। सुधा के कार्य की सराहना करने के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार उन्हें गोकुल पुरस्कार से भी सम्मानित कर चुकी है। सुधा डेयरी के साथ ही कृषि के क्षेत्र में भी काम करती हैं। जिसमे उनका साथ पति और बेटे भी देते हैं। सुधा की कहानी उन महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं जो सीमित संसाधन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed