एक समय हुआ करता था जब महिलाओं को पुरुषों से कम आंका जाता था। परंतु आज के समय में ऐसा नहीं है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं कामयाबी की नई इबादत लिख रही हैं। किसी जमाने में महिलाओं को बिजनेस करने का अधिकार नहीं हुआ करता था, पर आज के समय में महिलाएं बिजनेस से लेकर हर क्षेत्र में न सिर्फ पुरुषों को बराबर की टक्कर दे रही हैं बल्कि उनसे आगे भी निकल रही हैं।
{"_id":"5f088da8bd286f0cb9651369","slug":"successful-business-woman-of-india-indra-nooyi-indu-jain-kiran-mazumdar-naina-lal-kidwai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Succesfull Business Women of India: बिजनेस की दुनिया में भारत का मान बढ़ाती हैं ये 4 महिलाएं","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
Succesfull Business Women of India: बिजनेस की दुनिया में भारत का मान बढ़ाती हैं ये 4 महिलाएं
Sat, 11 Jul 2020 09:03 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 11 Jul 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
आज हर क्षेत्र में महिलाएं कामयाबी की नई इबादत लिख रही हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इंदिरा नूई
- फोटो : Amar Ujala
इंद्रा नूई
- इंद्रा नूई बिजनेस की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। इंद्रा नूई पेप्सीको की सी.एफ.ओ और अध्यक्ष रह चुकी हैं। इंद्रा नूई का जन्म 1974 में चेन्नई में हुआ और उन्होंने मद्रास के क्रिश्चियन कॉलेज से विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। भारत सरकार ने 2007 में इंद्रा नूई को पद्म भूषण से सम्मानित किया।
इंदु जैन
- फोटो : social media
इंदु जैन
- इंदु जैन भारत के सबसे बड़े मीडिया ग्रुप बेनेट, कोलमन एंड कंपनी लिमिटेड का वर्तमान अध्यक्ष हैं। महिलाओं के अधिकारों के लिए इंदु जैन काफी सक्रिय रहती हैं। बिजनेस की दुनिया में इंदु जैन की खास पहचान है। साल 2016 में भारत सरकार ने इंदु जैन को पद्म भूषण से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
किरण मजूमदार शॉ
- फोटो : social media
किरण मजूमदार शॉ
-
किरण मजूमदार शॉ बायोकॉन की संस्थापक अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। 1978 में किरण मजूमदार शॉ ने बायोकॉन की शुरुआत की थी। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर किरण मजूमदार शॉ ने अपनी कंपनी को आज भारत की सबसे बड़ी जैव प्रौद्योगिकी कंपनी बना दिया है। भारत सरकार द्वारा 1989 में किरण मजूमदार शॉ को पद्मश्री और 2005 में पद्म भूषण से सम्मानित किया। मौजूदा समय में किरण मजूमदार शॉ कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए बायोकॉन फाउंडेशन चला रही हैं।
विज्ञापन
नैना लाल किदवई
- फोटो : social media
नैना लाल किडवाई
- नैना लाल किडवाई पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और भारत में एचएसबीसी बैंक की प्रमुख भी रह चुकी हैं। वे फिक्की की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। नैना लाल किडवाई भारत में किसी विदेशी बैंक का संचालन करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। भारत सरकार ने 2007 में नैना लाल किडवाई को व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया।

कमेंट
कमेंट X