फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   shilpa shetty share in her instagram viral video to salute all housewife

शिल्पा शेट्टी ने इस अंदाज में लोगों को बताया गृहणियों की अहमियत, देखें वीडियो

Fri, 17 Apr 2020 09:08 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 17 Apr 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
shilpa shetty share in her instagram viral video to salute all housewife
- फोटो : instagram

लॉकडाउन के बीच शिल्पा शेट्टी अपने फैंस के लिए अक्सर ही इंस्टाग्राम पर वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस बार उनका शेयर किया वीडियो काफी काबिलेतारीफ है। शिल्पा ने एक गृहणी की अहमियत को बड़े ही अनोखे अंदाज में एक वीडियो के जरिए साझा किया है। अक्सर ही हमने लोगों के मुंह से सुना है वो तो हाउसवाइफ है, वो कुछ नहीं करती। परिवारवाले भी अक्सर ही ये कहते सुन लिए जाते हैं कि तुम दिनभर करती क्या हो? परिवार और समाज वालों के इसी सवालों का जवाब देता शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो बेहद खास है। 

विज्ञापन

 
Trending Videos

shilpa shetty share in her instagram viral video to salute all housewife

भले ही समाज की सोच अब धीरे-धीरे बदल रही हो लेकिन फिर भी समाज की ये मानसिकता पूरी तरह से गई नहीं है। शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है "सभी होममेकर्स को सलाम। कभी-कभी हम भूल जाते हैं, जो पानी ठहरा होता है, देख के कभी पता नहीं चलता कि..वो कितना गहरा होता है..।" शिल्पा इस वीडियो के बारे में आगे लिखती है कि वो नहीं जानती की ये महिला कौन है लेकिन उनके शब्दों में दिल को छू लेने वाली बात है। एक हाउसवाइफ दिनभर में जो कुछ भी करती हैं, वह मल्टी टास्किंग का संपूर्ण उदाहरण है। कभी-कभार जब हम इस दिनचर्या से अभ्यस्त हो जाते हैं, हमें इस बात का एहसास ही नहीं होता कि अकेले इन सभी कामों को व्यवस्थित करना कितना मुश्किल होता है।"

View this post on Instagram

Kabhi kabhi hum bhool jaate hain, Jo paani thehra hota hai, Dekh ke kabhi pataa nahin chalta ke.. Woh kitna gehra hota hai... ~ I don’t know who this lady is, but her words have some soul-stirring powers. What a homemaker does through the day is a complete masterclass on multi-tasking. Sometimes, when we get habituated with this perfect routine, we don’t realize how much effort goes into managing it singlehandedly. Toh agli baar... kisi grihini se mat puchiyega ki aap ghar baithe baithe kya karte ho. Be considerate, be supportive, and be helpful if u can. Saashtaang dandavat Pranaam to all the homemakers, every woman... what you do is admirable 👏🏽 . . . . . #COVID19stories #IndiaFightsCorona #homemakers #respect #gratitude #blessed #womanpower

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on


 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिल्पा ने इस वीडियो को साझा करने के साथ ही काफी लंबा कैप्शन लिखा है। वो आगे लिखती हैं कि तो अगली बार किसी गृहणी से मत पूछिएगा कि आप घर बैठे क्या करती हैं? विचारशील बनिए, सपोर्टिव बनिए और हो सके तो उनकी मदद करिए। हर महिला, हर गृहणी को मेरा सलाम, आप जो कुछ भी करती हैं, वह सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed