फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   savitribai phule birth anniversary she became indias first female teacher know interesting facts about her

Savitribai Phule Birth Anniversary: देश की पहली महिला शिक्षक थीं सावित्रीबाई फूले, जानिए इनके बारे में 5 रोचक बातें

Mon, 03 Jan 2022 05:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Jan 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
savitribai phule birth anniversary she became indias first female teacher know interesting facts about her
देश की पहली महिला शिक्षक थीं सावित्री बाई फूले - फोटो : Twitter @SevadalKHM

देश की पहली महिला शिक्षक और समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की 3 जनवरी को यानी आज जयंती है। महाराष्ट्र के सतारा जिले में नायगांव गांव में 3 जनवरी 1831 को सावित्रीबाई फुले का जन्म हुआ था। देश की वह पहली महिला शिक्षक थीं। इसके साथ ही भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल भी थीं। उन्होंने पहले किसान स्कूल की स्थापना की थी। 9 साल की उम्र में ही सावित्रीबाई फुले की शादी हो गई थी। उस समय उनके पति ज्योतिराव फुले की उम्र 13 साल थी। सावित्री बाई की जब शादी हुई थी, तो पढ़ना लिखना नहीं जानती थीं और उनके पति ज्योतिराव फुले तीसरी कक्षा में पढ़ाई करते थे। 

विज्ञापन


सावित्री बाई का सपना था कि वह पढ़े लिखें, लेकिन उस समय दलितों के साथ काफी भेदभाव किया जाता था। सावित्री बाई ने एक दिन अंग्रेजी की एक किताब हाथ मे ले रखी थी तभी उनके पिता ने देख लिया और किताब को लेकर फेंक दिया। इसके बाद उनके पिता ने कहा कि शिक्षा सिर्फ उच्च जाति के पुरुष ही ग्रहण कर सकते हैं। दलित और महिलाओं को शिक्षा ग्रहण करने की इजजात नहीं है, क्योंकि उनका पढ़ना पाप है। इसके बाद सावित्रीबाई फूले अपनी किताब वापस लेकर आ गईं। उन्होंन प्रण लिया कि वह जरूर शिक्षा ग्रहण करेंगी चाहे कुछ भी हो जाए। आईए जानते हैं सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले से जुड़ी पांच रोचक बातें....

विज्ञापन

savitribai phule birth anniversary she became indias first female teacher know interesting facts about her
देश की पहली महिला शिक्षक थीं सावित्री बाई फूले - फोटो : @TeachersDay3Jan

सावित्रीबाई फुले ने सभी बाधाओं के बाद भी पढ़ाई करना शुरू कर दीं। बताया जाता है कि जब वह पढ़ने के लिए स्कूल जाती थीं, तो लोग उन्हें पथ्तर से मारते थे। यहीं नहीं लोग उनके ऊपर कूड़ा और कीचड़ भी फेंकते थे। 

savitribai phule birth anniversary she became indias first female teacher know interesting facts about her
देश की पहली महिला शिक्षक थीं सावित्री बाई फूले - फोटो : Twitter @TribalArmy

जब बालिकाओं को शिक्षा ग्रहण करना पापा माना जाता था, तब सावित्रीबाई ने लड़कियों की पढ़ाई के लिए स्कूल खोला। उन्होंने साल 1848 में महाराष्ट्र के पुणे में भारत के पहले बालिका स्कूल की स्थापना की थी। इसके बाद उन्होंने लड़कियों के लिए एक दो नहीं बल्कि 18 स्कूलों का निर्माण कराया। 

विज्ञापन

savitribai phule birth anniversary she became indias first female teacher know interesting facts about her
देश की पहली महिला शिक्षक थीं सावित्री बाई फूले - फोटो : Twitter @EnvirForUPSC

सावित्रीबाई फूले ने सिर्फ शिक्षा के लिए ही संघर्ष नहीं किया, बल्कि उन्होंने देश में कुरीतियों के खिलाफ भी आवाजा बुलंद की। उन्होंने छुआ-छूत, बाल-विवाह, सती प्रथा और विधवा विवाह निषेध जैसी कुरीतियों का विरोध किया और इनके खिलाफ लड़ती रहीं। जीवनभर उन्होंने महिलाओं के अधिकार के लिए संघर्ष किया।

savitribai phule birth anniversary she became indias first female teacher know interesting facts about her
देश की पहली महिला शिक्षक थीं सावित्री बाई फूले - फोटो : Twitter @TeachersDay3Jan

साबित्रीबाई फूले का जिन लोगों ने विरोध किया उसकी समाज की एक लड़की की उन्होंने जान बचाई। एक विधवा ब्राह्मण महिला आत्महत्या करने जा रही थी जिसका नाम काशीबाई था। काशीबाई गर्भवती थी और लोकलाज के डर से वह आत्महत्या करने जा रही थी, लेकिन साबित्रीबाई ने उनको खौफनाक कदम उठाने से रोका। वह काशीबाई को अपने घर आईं और डिलीवरी कराई। उन्होंने काशीबाई के बच्चे का नाम यशवंत रखा और उसे अपना दत्तक पुत्र बना लिया। सावित्रीबाई ने यशवंत को पढ़ा लिखाकर एक डॉक्टर बनाया। 

savitribai phule birth anniversary she became indias first female teacher know interesting facts about her
देश की पहली महिला शिक्षक थीं सावित्री बाई फूले - फोटो : @Aayushikho11

जिस समय भारत में जाति प्रथा चरम पर थीं, तब साबित्रीबाई फूले ने अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए। सावित्रीबाई ने अपने पति के साथ मिलकर 'सत्यशोधक समाज' की स्थापना की। यह बिना पुजारी ओर दहेज के शादी का आयोजन करता था। 1897 में पुणे में प्लेग फैल गया था जिसके कारण 66 साल की उम्र में सावित्रीबाई फुले का निधन हो गया। उन्होंने 10 मार्च 1897 को दुनिया को अलविदा कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed