तंजानिया की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं सामिया सुलुहू हसन, जानिए अन्य अफ्रीकी महिला राष्ट्रपतियों के बारे में
शुक्रवार को अफ्रीकी राष्ट्र तंजानिया को अपनी प्रथम महिला राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन के रूप में मिल गईं। 61 वर्षीय महिला ने देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेकर इतिहास रच दिया। उन्होंने दार-उस-सलाम शहर में स्टेट हाउस के सरकारी कार्यालय में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
कुरान को हाथ में रखकर शपथ ली
संपूर्ण विश्व की निगाहें आज सामिया सुलुहू हसन पर इसलिए भी है क्योंकि उन्होंने हिजाब पहनकर और अपने दाएं हाथ में कुरान पकड़कर राष्ट्रपति पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में पूर्वी अफ्रीकी देश के मुख्य न्यायाधीश और मंत्रिमंडल के सदस्य शामिल हुए। शपथ लेने के बाद हसन ने सैन्य परेड का निरीक्षण किया।
जानिए अफ्रीकी राष्ट्रों की अन्य महिला राष्ट्रपतियों के बारे में-
एलेन जॉनसन सरलीफ- लीबेरिया
एलेन 2005 से 2018 तक लीबेरिया के राष्ट्रपति पद पर रहीं। एलेन को 2011 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
जायसी बांदा- मलावी
जायसी बांदा 2012 में मलावी की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं लेकिन वे दो साल के लिए ही पद पर रह सकीं क्योंकि वे बीच कार्यकाल में ही रिश्वतखोरी के मामले में फंस गईं और उसके बाद 4 वर्ष का देश निकाला भोगने के बाद मलावी लौटीं।
साहले वर्क ज्वडे- इथियोपियाा
साहले 2018 में पूर्व राष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद सांसदों द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए चयनित की गईं। वे इथियोपिया की तत्कालीन राष्ट्रपति हैं।
अमिना-गुरीब-फकीम- मॉरीशस
अमिना- गुरीब-फकीम 2015 से 2018 तक तीन वर्ष के लिए मॉरीशस की राष्ट्रपति रही हैं। आर्थिक कांड में फंसने के बाद उन्होंने स्वयं इस पद से इस्तीफा दे दिया।

कमेंट
कमेंट X