फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Saharanpur Daughter Prachi Chaudhary in Paris Olympics 2024 Biography and Achievements in hindi

Prachi Chaudhary: यूपी की बेटी पहुंची ओलंपिक तक, गांव की कच्ची सड़कों पर दौड़कर तय किया सफर

Fri, 02 Aug 2024 05:31 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 02 Aug 2024 05:31 PM IST
सार

आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव की बेटी प्राची चौधरी के बारे में जो अपने जिले की पहली और एकमात्र एथलीट है, जिसका चयन ओलंपिक में हुआ है।

विज्ञापन
Saharanpur Daughter Prachi Chaudhary in Paris Olympics 2024 Biography and Achievements in hindi
प्राची चौधरी - फोटो : https://www.instagram.com/prachi.choudhary.50.50

विस्तार

Saharanpur Daughter Prachi Chaudhary: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की ओर से 117 एथलीट्स ने प्रतिभाग किया है, जिसमें से लगभग 40 महिला खिलाड़ी हैं। मनु भाकर ने ओलंपिक में दो पदक हासिल करके इतिहास रचा है। वहीं देश की कई बेटियां अपने परिवार, गांव, राज्य और देश का मान बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन कर रही हैं। इन्हीं प्रतिभागियों में उत्तर प्रदेश की बेटी भी है, जिसने पेरिस ओलंपिक का सफर तय करने के लिए गांव की कच्ची पथरीली सड़कों पर मीलों तक दौड़ लगाई। उसके सस्ते जूते जब लंबी दौड़ में फटे तो पिता ने उधार के पैसों से बेटी को जूते दिलाए ताकि उसके मार्ग में आर्थिक स्थिति भी बाधा न बन पाए। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव की बेटी प्राची चौधरी के बारे में जो अपने जिले की पहली और एकमात्र एथलीट है, जिसका चयन ओलंपिक में हुआ है।

विज्ञापन


कौन हैं प्राची चौधरी

पेरिस ओलंपिक 2024 में उत्तर प्रदेश से महज 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिसमें से 4 लड़कियां हैं। इन चार लड़कियों में से एक हैं प्राची चौधरी। प्राची सहारनपुर के छोटे से गांव झबीरण की रहने वाली हैं। प्राची सहारनपुर की पहली महिला एथलीट हैं और एक रनर हैं।
विज्ञापन


प्राची चौधरी का जीवन परिचय

सहारनपुर की प्राची के पिता एक किसान हैं, वहीं मां गृहणी हैं। परिवार में चार भाई बहन हैं, जिसमें बड़ा भाई पिता के साथ खेती करता है और बड़ी बहन पुलिस में हैं। वहीं प्राची से छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा और करियर

प्राची ने अपनी शुरूआती पढ़ाई गांव झबीरण के प्राथमिक स्कूल से की थी। वह पढ़ाई में काफी होनहार छात्रा रहीं, साथ ही खेलों में भी उनकी रूचि रहती। जब वह कक्षा 6 में थीं, तो स्कूल में आयोजित होते स्पोर्ट्स में प्राची प्रतिभाग करती और यहां से उन्होंने दौड़ना शुरू किया। प्राची बचपन में ही ओलंपिक में जाने का सपना देखा करती थीं। उन्होंने इसके लिए तैयारी भी शुरू की और गांव की पगडंडियों पर दौड़ा करती थीं।


प्राची की उपलब्धियां

ये किसी उपलब्धि से कम नहीं कि प्राची आजतक किसी प्रतियोगिता से बिना पदक नहीं लौटीं। उन्होंने 2018 स्टेट 200 और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।

2019 में दोहा कतर के एशियन चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। उसी साल चेक रिपब्लिक गणराज्य में 2 गोल्ड और 1 सिल्वर जीता। 2023 में 19वीं एशियाई गेम्स में 4×400 मीटर रिले रेस में सिल्वर मेडल जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed