फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Retired biochemistry teacher First Solo Trip Abroad At 60 And Now Cover 30 Countries

Inspiring: 60 वर्ष की शिक्षिका ने पहली बार की अकेले विदेश यात्रा, अब तक कर चुकी हैं 30 से ज्यादा देशों की सैर

Mon, 16 Dec 2024 05:40 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 16 Dec 2024 05:40 PM IST
सार

रोहिणी राजगोपाल की अम्मा बेटे से बायोकेमिस्ट्री की शिक्षिका थीं, जिन्होंने अपनी यात्रा संबंधी आकांक्षाओं को सेवानिवृत्ति होने के बाद पूरा किया। वह दुनिया देखना चाहती थीं लेकिन सुरक्षित, पूर्वानुमानित और प्रभावी लागत के साथ। इसलिए उन्होंने मासिक पेंशन और भविष्य निधि द्वारा मिलने वाली वित्तीय स्वतंत्रता का इंतजार किया।
 

विज्ञापन
Retired biochemistry teacher First Solo Trip Abroad At 60 And Now Cover 30 Countries
रिटायर शिक्षिका अकेले विदेश यात्रा पर निकलीं - फोटो : instagram

विस्तार

Retired biochemistry teacher First Solo Trip : भारतीय महिलाएं आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी बनती जा रही हैं। मजबूत होती उनकी स्थिति में न तो पुरुष प्रधान समाज, न ही महिलाओं की शिक्षा व उम्र चुनौती बनती है। जो महिलाएं पहले घर की चारदीवारी से अकेले बाहर नहीं निकल सकती थीं, वह अब देश-विदेश की यात्रा अकेले करने लगी हैं। ऐसी ही एक महिला हैं जिन्होंने 60 की उम्र में अकेले विदेश यात्रा करके अन्य महिलाओं को भी आत्मविश्वासी होने के लिए प्रेरित किया। उनकी बेटी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मां की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए अपनी मां की कहानी साझा की।

विज्ञापन


रोहिणी राजगोपाल की अम्मा बेटे से बायोकेमिस्ट्री की शिक्षिका थीं, जिन्होंने अपनी यात्रा संबंधी आकांक्षाओं को सेवानिवृत्ति होने के बाद पूरा किया। वह दुनिया देखना चाहती थीं लेकिन सुरक्षित, पूर्वानुमानित और प्रभावी लागत के साथ। इसलिए उन्होंने मासिक पेंशन और भविष्य निधि द्वारा मिलने वाली वित्तीय स्वतंत्रता का इंतजार किया।
विज्ञापन


रोहिणी राजगोपाल ने बताया कि उनकी मां ने 60 की उम्र में सोलो यात्रा की शुरुआत की और अब तक 30 देशों की यात्रा कर चुकी हैं। रोहिणी के मुताबिक, अपने रिटायरमेंट से कुछ महीने पहले एक दोस्त हुई बातचीत के बाद अम्मा को प्रेरणा मिली और उन्होंने एक ऐसे टूर के लिए रजिस्टर किया जिसमें 30 से अधिक पर्यटकों के साथ आठ दिनों में दक्षिण अफ़्रीका की खूबसूरती को देखने का मौका मिलता। उनके टूर मैनेजर एक मलयाली व्यक्ति थे। जिस शख्स ने कभी देश न छोड़ा हो, जिसके पास पासपोर्ट भी न हो, उनके लिए अकेले विदेश यात्रा करना एक नाटकीय शुरुआत की तरह थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मां ने अपने स्नीकर्स खरीदे और ऊनी कपड़े निकाले जिन्हें आखिरी बार 1990 में राजस्थान में छुट्टियों के दौरान देखा गया था। अपने नए कुर्ता पजामा की तस्वीरें भेजकर मां ने मुझसे सलाह मांगी। वह जब भी मुझे फोन करती तो चिंता व्यक्त करती, "क्या मैं वास्तव में इसका आनंद ले पाउंगी।", "क्या मैं दूसरों के साथ घुल-मिल पाऊँगी?"

साउथ अफ्रीका की सफल यात्रा के बाद उन्होंने एक के बाद साल में तीन बार ग्रुप टूर के लिए साइन-अप किया।  पिछले कुछ सालों में उन्होंने भुटान से लेकर जापान तक एशिया के लगभग हर स्थान को घूमा। यहां तक कि चीन और रूस की भी यात्रा की। अम्मा का घर अब घरेलू सामान की बजाए विदेश यात्राओं की यादों से भर गया है।


हालांकि अकेले यात्रा करना इतना आसान नहीं था। इस्तांबुल यात्रा के दौरान वह अपने सूटकेस का नंबर कोड भूल गईं और टूर मैनेजर को जिपर खींचकर तोड़ना पड़ा। जापान यात्रा के दौरान पारंपरिक टी हाउस में वह फिसलकर गिर गईं और चोटिल हो गईं। कोविड के दौरान उनकी एक सह यात्री दुबई में कोविड पॉजिटिव हो गई। सहयात्री के साथ काफी वक्त बिताने के कारण अम्मा डर गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed