पर्चा भरने के आखिरी दिन से दो दिन पहले हुईं पूरे 21 साल की, देश की सबसे युवा पंचायत अध्यक्ष हैं रेशमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल की रेशमा मरियम रॉय देश की सबसे युवा पंचायत अध्यक्ष बन गई हैं। 18 नवंबर 1999 को जन्मी रेशमा ने पर्चा भरने के आखिरी दिन से दो दिन पहले अपने 21 साल पूरा किए। फिर आखिर में उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए अपना पर्चा दाखिल किया। रेशमा केरल के अरुवाप्पुलम ग्राम पंचायत की अध्यक्ष चुनी गई हैं। रेशमा ने सीपीएम पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। इसके साथ ही उनकी जीत ने 20 सालों से सीट पर कब्जा रहे कांग्रेस के उम्मीदवार को हराया है।
लंबे समय बाद उन्होंने इस सीट पर बदलाव लाया है और 70 वोटों से आगे जीत हासिल की है। रेशमा अध्यक्ष पर आसीन होने के साथ ही काम में तेजी दिखाना चाहती हैं। उनका कहना है कि वो जल्दी ही विधायक से मदद लेकर इस क्षेत्र में पुल का निर्माण करांएगी। जंगली जानवरों से परेशान किसानों की समस्याएं सुलझाने का भी रेशमा प्रयास कर रही हैं। उन्हें इस बात की भी खुशी है कि उन्होंने एसएफआई की 50 वीं वर्षगांठ पर यह जिम्मेदारी संभाली है।
रेशमा ने अपनी जीत पर बोला कि निश्चित ही जीत के बाद की जिम्मेदारी बहुत बड़ी होती है। लेकिन जब युवाओं को मौके मिलेंगे तो सीखकर देश के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।

कमेंट
कमेंट X