फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Rani Durgavati Jayanti 2025 know the History of Rani Durgavati in hindi

Rani Durgavati Jayanti 2025: जानिए कौन थीं रानी दुर्गावती, जिन्होंने मुगलों की सेना की नाक में किया था दम

Sun, 05 Oct 2025 09:30 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 05 Oct 2025 09:30 AM IST
सार

Rani Durgavati Jayanti 2025: रानी दुर्गावती का जीवन भारत की नारी शक्ति, स्वाभिमान और संघर्ष का प्रतीक है। इसी के चलते आज उनकी जयंती पर देश उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन कर रहा है।
 

विज्ञापन
Rani Durgavati Jayanti 2025 know the History of Rani Durgavati in hindi
जानिए कौन थीं रानी दुर्गावती, जिन्होंने मुगलों की सेना की नाक में किया था दम - फोटो : instagram

विस्तार

Rani Durgavati Jayanti 2025: आज देशभर में गोंडवाना साम्राज्य की महान शासिका रानी दुर्गावती जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। रानी दुर्गावती न केवल एक वीरांगना थीं, बल्कि एक कुशल प्रशासक और जनकल्याण के प्रति समर्पित शासक भी थीं। रानी दुर्गावती का जन्म 5 अक्टूबर 1524 को हुआ था। गोंडवाना साम्राज्य की इस महान रानी ने अपने जीवन में 52 युद्ध लड़े, जिनमें से 51 में विजय प्राप्त की। उन्होंने न सिर्फ अपने राज्य की रक्षा की, बल्कि जनकल्याण और जल संरक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए।
विज्ञापन


उनका विवाह गोंडवाना साम्राज्य के राजा संग्राम शाह के पुत्र दलपत शाह से हुआ था। विवाह के केवल चार वर्ष बाद राजा दलपत शाह का निधन हो गया, उस समय उनके पुत्र नारायण मात्र तीन वर्ष के थे। इस परिस्थिति में रानी दुर्गावती ने खुद गढ़मंडला से शासन की बागडोर संभाली और लगभग 16 वर्षों तक अत्यंत कुशलता से राज्य का संचालन किया।
विज्ञापन


अपने शासनकाल के दौरान रानी ने कई मंदिर, मठ, कुएं, बावड़ियां और धर्मशालाएं बनवाईं। जल संरक्षण और जनकल्याण की दिशा में उन्होंने विशेष प्रयास किए। उनकी शासन शैली न्यायप्रिय और जनहितकारी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रानी दुर्गावती का शौर्य भी असाधारण था। उन्होंने कई शक्तिशाली शत्रुओं को परास्त किया और गोंडवाना साम्राज्य को मजबूती से संभाले रखा। मुगलों ने कई बार उनके राज्य पर आक्रमण किया, लेकिन उन्होंने हर बार वीरता से मुकाबला किया। इतिहास में दर्ज है कि उन्होंने तीन बार मुगल सेनाओं को पराजित किया।


1564 में मुगल सेनापति आसफ खां ने भारी तोपों और छल के सहारे हमला किया, जिसमें रानी की सेना को भारी क्षति हुई। गले और आंख में तीर लगने के बाद भी रानी ने युद्धभूमि नहीं छोड़ी। अंततः उन्होंने 24 जून 1564 को आत्मबलिदान कर वीरगति प्राप्त की, लेकिन अपने स्वाभिमान और स्वतंत्रता को कभी पराजित नहीं होने दिया।  

Also Read: Nepal Kumari: कौन हैं दो साल की आर्यतारा शाक्य? जानिए नेपाल की कुमारी प्रथा की पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed