फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   pulwama attack martyrs vibhuti dhoundiyal wife nikita will join army become lieutenant

पुलवामा हमले में शहीद हुए विभूति ढौंडियाल की पत्नी ज्वॉइन करेंगी आर्मी, बनेंगी लेफ्टिनेंट निकिता ढौंडियाल

Fri, 28 May 2021 01:19 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 28 May 2021 01:19 PM IST
सार

पुलवामा हमले में शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी निकिता कौल जल्दी ही आर्मी ज्वॉइन करेंगी।

विज्ञापन

विस्तार

साल 2019 में हुए पुलवामा हमले में मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल शहीद हो गए थे। कश्मीर में 55 राष्ट्रीय राइफल्स में पोस्टेड विभूति शहीद हो गए थे। शहीद मेजर ढौंडियाल की शादी मात्र 9 महीने पहले ही हुई थी। ऐसे में उनकी मौत के बाद उनकी 27 वर्षीय पत्नी निकिता कौल ढौंडियाल विधवा हो गई थीं। 
विज्ञापन

लेकिन एक मेजर की पत्नी होने के नाते निकिता ने ना केवल अपने दुख को सहा बल्कि अब वो जल्दी ही सेना में भर्ती होने वाली हैं। पति के मौते के बाद उन्होंने सेना में जाने का फैसला लिया। पति की मौत के मात्र छह महीने बाद ही निकिता ने शार्ट सर्विस कमीशन का फार्म भरा। और परीक्षा पास कर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड में इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू और परीक्षा पास करने के बाद निकिता ने कमीशन के ऑफिसर ट्रेनिंग एके़डमी, चेन्नई में ट्रेनिंग पूरी की। अब वो आर्मी ज्वॉइन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 29 मई 2021 को निकिता लेफ्टिनेंट निकिता कौल ढौंडियाल के तौर पर आर्मी ज्वॉइन करेंगी। 
विज्ञापन

निकिता उन लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं जो अपने प्रियजनों के जाने के बाद दुखभऱी जिंदगी बिताती हैं। वैसे निकिता सामाजिक कार्यों में भी आगे रहती हैं। पिछले साल उन्होंने हरियाणा पुलिस को एक हजार प्रोटेक्टिव किट्स उपलब्ध करवाए थे। उनके इस काम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी आभार जताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed