फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   president ramnath kovind wife savita kovind sewing mask for distribute in shelter homes

राष्ट्रपति की पत्नी सविता कोविंद ने दिया कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में साथ, अपने हाथों से सिल रहीं मास्क

Fri, 24 Apr 2020 09:14 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 24 Apr 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
president ramnath kovind wife savita kovind sewing mask for distribute in shelter homes
- फोटो : twitter

कोरोना वायरस की महामारी को भगाने के लिए हर कोई जंग लड़ रहा है। ऐसे में भारत की प्रथम महिला ने भी अपने हाथ बढ़ाएं हैं। कोरोना वायरस के जंग के खिलाफ मैदान में उतरी सविता कोविंद ने अपने हाथों से मास्क सिल इस काम में अपना योगदान दिया है। देश में हो रही मास्क की कमी को दूर करने के लिए वो मास्क सिलकर जरूरतमंदों में बांट रही हैं।

विज्ञापन


 

इस संकट की घड़ी में जब सभी अपने स्तर पर मदद करने में लगे हैं। तो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की धर्मपत्नी सविता कोविंद ने भी इस काम में अपना योगदान दिया। वो राष्ट्रपति एस्टेट के शक्ति हाट में मास्क सिलतीं नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपने मुंह पर भी मास्क पहन रखा था। इन मास्क को कई सारे शेल्टर होम्स और राजधानी के शहरी आश्रय सुधार बोर्ड को दिया जाएगा। जिससे कि ये गरीबों तक आसानी से पहुंच सकें।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि देश में पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ी तेजी से इजाफा हुआ है। इस समय देश में बीस हजार से भी ज्यादा कोरोना के मरीज हैं। ऐसे में इस वायरस से बचने के लिए देश में लॉकडाउन भी लगाया गया है। इसके अलावा घर से बाहर निकलने पर मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिसकी वजह से इस काम को अंजाम दिया गया ताकि किसी को भी मास्क की कमी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed