फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   preeti lala ran 24 hours beating 23 men in marathon

इस महिला ने पुरुषों को भी छोड़ा पीछे, 24 घंटे तक दौड़ कर बनाया रिकॉर्ड

Thu, 11 Feb 2021 09:48 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 11 Feb 2021 09:48 AM IST
विज्ञापन
preeti lala ran 24 hours beating 23 men in marathon
priti lala - फोटो : social media

महिलाएं पुरुषों से किसी मामले में कम नहीं हैं ये तो अभी तक बहुत सारी महिलाओं ने अपने काम से जाहिर कर दिया है। लेकिन इस बार 44 वर्षीय महिला ने ये भी साबित कर दिया कि वो पुरुषों की तुलना में ज्यादा शारीरिक तौर पर मजबूत भी होती हैं। 23 पुरुषों को मैराथन में पीछे छोड़ 44 साल की प्रीती लाला ने पहला स्थान अपने नाम किया। लगातारा 24 घंटे तक होने वाली इस मैराथन में प्रीती ने 23 पुरुषों को पीछे छोड़ा। ध्यान रहे कि इस तरह की मैराथन भारत में पहली बार हो रही थी।

विज्ञापन

preeti lala ran 24 hours beating 23 men in marathon
सांकेतिक तस्वीर

फेडरल लाइफ इंश्योरेंस की ओर से हुई इस रेस में 24 घंटे तक लगातार दौड़कर प्रीति लाला जो कि पेशे से योगा इंस्ट्रक्टर हैं, उन्होंने इस रेस को अपने नाम किया। साथ ही महिलाओं को गर्व करने का एक और मौका भी। लगातार 24 घंटे तक दौड़ के दौरान वो 193.6 किमी तक दौड़ी। जबकि दूसरे पायदान पर आने वाले परविंदर सिंह ने 154 किमी की दौड़ पूरी की। इस स्टेडियम में 400 मीटर का ट्रैक बनाया गया था। साथ ही बीच-बीच में टेंट्स लगाकर एथलीट्स को बाकी तरह की सुविधाएं दी जा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीति पहले भी इस तरह की दौड़ का अभ्यास कर चुकी हैं। लेकिन वो ज्यादा दूरी नहीं कवर कर पाती थीं। लेकिन इस बार उन्होंने 12 घंटों में ही सौ किमी दूरी कवर कर ली थी। प्रीती ने दौड़ने का अभ्यास मां बनने के बाद शुरू किया। वो तो बस खुद को फिट रखने के लिए दौड़ती थीं। लेकिन अब वो मैराथन और अन्य फिटनेस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed