{"_id":"605f38338ebc3ecc5f0d1246","slug":"prayagraj-100-women-make-herbal-gulal-earn-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज की ये महिलाएं होली पर बना रहीं हर्बल गुलाल, लॉकडाउन के बाद हुई पहली कमाई","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
प्रयागराज की ये महिलाएं होली पर बना रहीं हर्बल गुलाल, लॉकडाउन के बाद हुई पहली कमाई
Sun, 28 Mar 2021 09:43 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 28 Mar 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज की महिलाएं इन दिनों हर्बल गुलाल बनाने में जुटी हैं। शहर के करीब 10 स्वयं सहायता समूह की लगभग सौ महिलाओं ने मिलकर प्राकृतिक तरीके से गुलाल बनाकर तैयार किया है। इस हर्बल गुलाल को बनाने में महिलाओं ने खेतों और मंदिरों से फूल इकट्ठा किए और इनसे रंग बनाने का काम किया। प्रयागराज के अलग-अलग हिस्सों चाका, बहरिया और बहादुरपुर जैसे ब्लॉक से फूलों को इकट्ठा किया गया। इन महिलाओं ने पहले व्यापारिक संगठनों से ऑर्डर लिए। फिर इस काम की शुरूआत की।
विज्ञापन
हर्बल गुलाल बिल्कुल प्राकृतिक तरीके से बने होते हैं। जो त्वचा को जरा भी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लाल रंग के साथ ही पीले, हरे और गुलाबी जैसे रंगों के लिए हल्दी, गेंदा, गुलाब और चुकंदर, पालक का इस्तेमाल किया जाता है। ये सभी चीजें स्वास्थ्य की दृष्टि से भी फायदेमंद हैं''। सभी महिलाओं ने मिलकर नौ अलग-अलग रंगों से हर्बल गुलाल बनाया। होली पर हर्बल गुलाल बनाने के अलावा स्व सहायता समूह की महिलाएं फूल बेचती हैं। शादी के सीजन में इनके फूलों की खूब बिक्री होती है।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X