G-20: जी-20 सम्मेलन की सुरक्षा में तैनात रहेंगी महिला कमांडो, खास तरह से हुई है इनकी ट्रेनिंग
जी-20 का शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को आयोजित होने जा रहा है। इसे ग्रुप ऑफ 20 के नाम से भी जाना जाता है। जी-20 के आयोजन को खास बनाने के लिए भारत में जमकर तैयारियां की जा रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Police Markswomen For G-20: जी-20 का शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को आयोजित होने जा रहा है। इसे ग्रुप ऑफ 20 के नाम से भी जाना जाता है। जी-20 के आयोजन को खास बनाने के लिए भारत में जमकर तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान आने वाले विदेशी मेहमानों की सिक्योरिटी से लेकर उनके खान-पान के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन राजधानी दिल्ली में होने जा रहा है। इसलिए सरकार ने तीन दिन के लिए दिल्ली में छुट्टी का ऐलान भी किया है। सरकार ने विदेशी मेहमानों के लिए बुलेट प्रूफ लिमोजिन कारों का भी इंतजाम किया है ताकि उन्हें खास सुरक्षा मुहैया कराई जा सके। सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली पुलिस को भी मार्क्समैन ट्रेनिंग दी गई है। हालांकि, इस बार की ट्रेनिंग बेहद खास है क्योंकि पुरुषों की जगह महिला पुलिसकर्मियों को इस खास ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। अब ये 19 महिलाएं मार्क्स वुमन बनकर लौटी हैं, इन्हें जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए तैयार किया गया है। इस लेख में जानिए क्या है मार्क्समैन ट्रेनिंग, कैसे महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी जी 20 में सुरक्षा की जिम्मेदारी और इस ट्रेनिंग से जुड़ी कुछ बातें जान लेते हैं।
किसी भी खास ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए भारतीय सेना जवानों को तैयार करती है, जिनमें से कुछ मार्कोस कमांडो होते हैं, तो कुछ कोबरा। सभी के कार्यक्षेत्र को देखते हुए उन्हें ट्रेंड किया जाता है। ठीक ऐसा ही पुलिस में भी होता है। कुछ पुलिसकर्मियों को मार्क्समैन की ट्रेनिंग दी जाती है। इस ट्रेनिंग में पुलिसकर्मी को शूटर बनाने पर अधिक फोकस किया जाता है।
खास बात ये है कि इस बार की मार्क्समैन ट्रेनिंग के लिए महिलाओं को भेजा गया है। उन्हें ये ट्रेनिंग मध्य प्रदेश के करैरा में दी गई। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इससे पहले इन 19 महिलाओं को विशेष हथियार और रणनीति इकाई में ट्रेनिंग के लिए भेजा था। इसके बाद इन सभी महिला पुलिसकर्मियों को मार्क्स वुमन की ट्रेनिंग के लिए भेजा था। ये ट्रेनिंग करीब एक महीने की थी, जिसमें टारगेट की खास स्किल सिखाई जाती है। खासतौर पर इस ट्रेनिंग को निशाना लगाने के लिए जाना जाता है।
जी 20 यानी ग्रुप ऑफ 20 कुल 20 निकायों का एक समूह है। जिसमें 19 देश (भारत, अमेरिका, चीन, रूस, ब्राजील, कनाडा, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, कोरिया गणराज्य, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूके) और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

कमेंट
कमेंट X