फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   physics scientist rohini godbole got honor of french order of merit

भौतिकी वैज्ञानिक रोहिणी गोडबोले को मिला फ्रांस का प्रतिष्ठित सम्मान, महिलाओं को करती हैं विज्ञान के क्षेत्र में आने के लिए प्रोत्साहित

Fri, 15 Jan 2021 08:54 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 15 Jan 2021 08:54 AM IST
विज्ञापन
physics scientist rohini godbole got honor of french order of merit
रोहिणी गोडबोले - फोटो : twitter

मुंबई की भौतिक विज्ञान की वैज्ञानिक रोहिणी गोडबोले को फ्रांस के प्रतिष्ठित सम्मान ऑर्डर नेशनल ड्यू मेरिट से सम्मानित किया गया है। रोहिणी को ये पुरस्कार महिलाओं को विज्ञान के क्षेत्र में आने के लिए प्रोत्साहित करने और फ्रांस और इंडिया के बीच सहयोग देने के कारण दिया गया है। बेंगलुरू के आईआईएससी ने ये घोषणा 13 जनवरी को की है। जिसमे उन्हें भौतिकी का पुरस्कार दिया जाएगा। 

विज्ञापन

रोहिणी गोडबोले सेंटर फॉर आई एनर्जी फिजिक्स, भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलुरू में प्रोफेसर हैं। महाराष्ट्र के पुणे में जन्मी रोहिणी ने स्नातक की पढाई अपने शहर से ही की है। सर परशुराम भाऊ कॉलेज, पुणे से रोहिणी ने बीएससी की डिग्री ली है। वहीं इसके बाद उन्होने एमएससी की डिग्री भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान मुंबई से ली है। 

रोहिणी ने अपना पूरा जीवन विज्ञान को समर्पित कर रखा है। 1979 में न्यूयार्क से पीएचडी की डिग्री लेने के बाद वो बॉम्बे यूनिवर्सिटी के फिजिक्स डिपार्टमेंट में लेक्चरर और रीडर के तौर पर काम कर चुकी हैं। 1998 में वह प्रोफेसर बनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिजिक्स के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए 2019 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया। इससे पहले 2009 में उन्हें सत्येंद्रनाथ बोस पदक मिला। रोहिणी ने अब तक तीन किताबों का संपादन किया। उनकी एक किताब लीलावती की बेटियों, भारत की महिला वैज्ञानिकों पर आधारित थी। उन्होंने 150 से अधिक शोध पत्रों का लेखन भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed