पलक रॉय चौधरी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिखा रहीं सिलाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की हिंगलगंज की टीचर पलक रॉय चौधरी अपने आसपास की युवा महिलाओं को सिलाई का काम सिखाती हैं। पेशे से हेट मास्टर पलक चाहती हैं कि ये महिलाएं जो कि शिक्षित और बेरोजगार हैं, उन्हें इस काम का पूरा फल मिले। हां आने वाली कुछ महिलाओं ने ग्रेजुएशन किया है तो कुछ पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इन महिलाओं को मार्केट में अपने प्रोडक्ट को ब्रांड बनाने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
पलक बताती हैं कि इस ट्रेनिंग सेंटर में आने वाली बहुत सारी महिलाएं अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। साथ ही ये चाहती हैं कि रोजगार के जरिए वो अपने गरीब परिवार की कुछ आर्थिक मदद कर सकें। सिलाई की इस ट्रेनिंग का काम हिंगलगंज के स्कूल के साथ मॉम सुंदरबन सोसायटी नामक एनजीओ के सहयोग से हो रहा है।
ट्रेनिंग सेटर में महिलाओं को बैग और मास्क बनाने का काम सिखाया जाता है। साथ ही शॉपिंग बैग्स वगैरह भी बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। सुबह 10:30 बजे से लेकर शाम के चार बजे तक लगातार इन महिलाओं को सिखाने में पलक लगी रहती हैं। पलक चाहती हैं कि महिलाओं को उनकी मेहनत का पूरा फल मिले और बाजार में इन सामान की मांग हो।

कमेंट
कमेंट X