{"_id":"602fea9a54440f794c71cc0f","slug":"oxford-university-elections-rashmi-samant-of-karnataka-became-the-first-indian-woman-to-become-the-president-of-oxford-student-union","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सफोर्ड स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष बनने वाली पहली भारतीय महिला बनी कर्नाटक की रश्मि सामंत","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
ऑक्सफोर्ड स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष बनने वाली पहली भारतीय महिला बनी कर्नाटक की रश्मि सामंत
Sun, 21 Feb 2021 01:21 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Rashmi Samant
- फोटो : Twitter/@digvijaysinghd9
कर्नाटक के मणिपाल में रहने वाली रश्मि सामंत पहली ऐसी भारतीय महिला हैं जो लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष बनी हैं। रश्मि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी स्थित लिनकेयर कॉलेज की छात्रा हैं। वे एनर्जी सिस्टम में एमएससी कर रही हैं। अध्यक्ष पद के लिए कुल 3,708 वोट पड़े थे। रश्मि को सबसे अधिक 1966 वोट प्राप्त हुए, जो बाकी उम्मीदवारों से ज्यादा थे। रश्मि के पिता का नाम दिनेश सामंत और मां का नाम वत्सला है। रश्मि ने मणिपाल और उडुपी से स्कूलिंग की है।
विज्ञापन
स्कूलिंग के बाद रश्मि ने मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। रश्मि यूनिवर्सिटी और कॉलेज कॉन्फ्रेंस से उन सभी मूर्तियों को हटाने की पैरवी करती हैं जो साम्राज्यवादी हैं। रश्मि ने कोरोना काल के खत्म होने तक रिहायशी जरूरतों को भी माफ करने की मांग की है। वर्ष 2021-22 के लिए भारतीय मूल की देविका को छात्र संघ उपाध्यक्ष और भारतीय मूल की ही धीति गोयल को ट्रस्टी पद के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X