फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   national girl child day 2021 srishti goswami became one day chief minister of uttarakhand

एक दिन की मुख्यमंत्री बनीं सृष्टि गोस्वामी, गरीब बच्चों के लिए चलाती हैं मुहिम

Mon, 25 Jan 2021 09:07 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 25 Jan 2021 09:07 AM IST
विज्ञापन
national girl child day 2021 srishti goswami became one day chief minister of uttarakhand
एक दिन की मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी को सम्मानित करते मंत्री धन सिंह - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बेटियों को प्रोत्साहन देने के लिए एक दिन का मुख्यमंत्री बनाया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि बेटियों को कोई कम ना समझें, वे रिकार्ड तोड़ रही हैं। बालिका दिवस के मौके पर एक दिन की मुख्यमंत्री बनने का मौका हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी को मिला। विधानसभा पहुंची सृष्टि का स्वागत भी हुआ और उन्होंने कई सारे विभागों की समीक्षा बैठक भी की।

विज्ञापन

national girl child day 2021 srishti goswami became one day chief minister of uttarakhand
एक दिन की मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार जिले की सृष्टि गोस्वामी पहले से ही अपने काम से सबको प्रभावित कर चुकी हैं। दौलतपुर गांव की बेटी साल 2018 में बाल विधानसभा में बाल विधायक भी चुनी गई थीं। वहीं 2019 में सृष्टि गर्ल्स इंटरनेशनल लीडरशिप के लिए थाईलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। यहीं नहीं वो पिछले दो साल से 'आरंभ' नाम की योजना चला रही हैं। जिसमे गरीब बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने के साथ ही मुफ्त में किताबें भी मुहैया कराई जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद साधारण परिवार की सृष्टि के पिता गांव में किराने की छोटी सी दुकान चलाते हैं। जबकि मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। वहीं सृष्टि बीएससी एग्रीकल्चर की छात्रा हैं। सृष्टि का एक छोटा भाई भी है जो कक्षा 11 में पढ़ता है। सृष्टि के इन कारनामों पर उनकी मां को बहुत गर्व है। उनका कहना है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए माता-पिता का सहयोग और प्रेरणा जरूरी है। सृष्टि ने जो मुकाम हासिल किया है उससे हर बेटी के माता-पिता को गर्व होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed