मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जीत बनाया मुकाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी की मुनिता प्रजापति ने राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और स्वर्ण पदक जीता। काशी के रोहनिया में रहने वाली मुनिता ने 36वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता गुवाहाटी में 10 फरवरी को दस किमी वॉक रेस में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। एथलीट मुनिता के पिता पेशे से मजदूर हैं।
मां मुनिता को बाहर जाने से रोकती थी। पांच साल पहले जब वो एथलेटिक्स में हिस्सा लेना चाहती थी तो मां ने रोका। लेकिन जिद के आगे स्कूल में अभ्यास करने की इजाजत दी। मजदूरी कर जीवन-यापन करने वाले मुनिता के पिता की सेहत भी ठीक नहीं रहती है। जिसकी वजह से घर की माली हालत भी बहुत अच्छी नहीं है। लेकिन इन सब मुश्किलों के बाद भी मुनिता का जुनून कम नहीं हुआ। लगातार प्रयास की बदौलत 2017 में नेशनल जूनियर में रजत, तीन बार स्कूल की तरफ से नेशनल और बहुत सारे टूर्नामेंट जीते।
तीन बहनों में सबसे छोटी मुनिता को उनकी बड़ी बहन ने ही हौसला दिया। मुनिता ने बताया कि एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शुरुआत उन्होंने गांव के पास इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान से शुरू की। जहां उन्हें निर्भय पाल और रवि कुमार नाम के कोच पदचाल प्रशिक्षण देते थे। 3000 और 5000 मीटर में कई पदक जीतकर 10 हजार मीटर में रिकार्ड बनाया। मुनिता मध्य प्रदेश के भोपाल साई सेंटर में अभ्यास करती है। अभी फिलहाल रांची में होने वाली आठवीं नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने गई है।

कमेंट
कमेंट X