फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   miss india first runner up 2020 manya singh daughter of an auto rickshaw driver tells struggleful story

मिस इंडिया रनर अप बनीं मान्या सिंह, सोशल मीडिया पर साझा किया संघर्ष का सफर

Sun, 14 Feb 2021 09:00 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 14 Feb 2021 09:00 AM IST
विज्ञापन
miss india first runner up 2020 manya singh daughter of an auto rickshaw driver tells struggleful story
मान्या सिंह आने पिता और भाई के साथ। - फोटो : अमर उजाला।

वीएलसीसी की ओर से प्रायोजित साल 2020 की मिस इंडिया की घोषणा की जा चुकी है। जिसमे मिस इंडिया बनी हैं तेलंगाना की मानसा वाराणसी। वहीं मिस इंडिया के साथ ही फर्स्ट रनर अप रहीं मान्या सिंह की खूब चर्चा हो रही है। जिसकी वजह सुन हर कोई हैरान है। शून्य से लेकर शिखर तक कठिन सफर तय करने की कहानी मान्या ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की है। 

विज्ञापन

miss india first runner up 2020 manya singh daughter of an auto rickshaw driver tells struggleful story
मान्या सिंह - फोटो : Instagram

मान्या ने लिखा है कि मैंने खाने और नींद के बिना कई रातें बिताई हैं। मैं कई मील पैदल चलती थी ताकि रिक्शा के पैसे बचा सकूं। मेरे खून, पसीने और आंसुओं की बदौलत मैंने अपने सपने को पूरा किया है। ऑटोरिक्शा वाले की बेटी होने की वजह से जल्दी ही मेरा स्कूल छूट गया और मुझे कम उम्र में ही काम की तलाश करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मान्या के संघर्ष की दास्तान केवल यहीं तक नहीं है। वो आगे बताती हैं कि मां ने मेरी परीक्षा की फीस भरने के लिए अपने गहने गिरवी रख दिए थे। 14 साल की उम्र में मैं घर से भाग गई। दिन में पढ़ती और शाम को बर्तन धोती। साथ ही रात में कॉल सेंटर में काम करती थी। आज मैं इस मंच पर सिर्फ अपने माता-पिता और भाई की वजह से हूं। इन्होंने मुझे सिखाया कि अगर खुद पर विश्वास है तो सपने पूरे होते हैं।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed